विज्ञापन

Mulank 8 Rashifal: शॉर्टकट लेने से हो सकता है नुकसान, पार्टनर के साथ संबंधों में आ सकती है दूरी, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8: आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई रहेगी. धन का आगमन धीरे-धीरे होगा. आज अचानक कोई पुराने पेंडिंग बिल का भुगतान आपको करना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

Mulank 8 Rashifal: शॉर्टकट लेने से हो सकता है नुकसान, पार्टनर के साथ संबंधों में आ सकती है दूरी, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल
मूलांक 8 का राशिफल

Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपका नेचर थोड़ा गंभीर रहेगा. आप अपने जीवन के बारे में गहन चिंतन करेंगे. आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी साथ ही भविष्य के लिए चीजें आसान होंगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपके कामों में धीमी प्रगति रहेगी. काम का अतिरिक्त प्रेशर और ज्यादा मेहनत आपको आज प्रोफेशनली मेच्योर बना देगी. हॉस्पिटैलिटी और ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला है. कार्य में स्थिरता के लिए अपना फोकस बना कर रखें. जल्दबाजी और शॉर्टकट लेने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कठिन परिश्रम और कार्य में निरंतरता आपके लिए सफलता के दरवाजे खोलेगी.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई रहेगी. धन का आगमन धीरे-धीरे होगा. आज अचानक कोई पुराने पेंडिंग बिल का भुगतान आपको करना पड़ सकता है. आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर रिसर्च करके आगे बढ़े. किसी के इन्फ्लुएंस में आकर इन्वेस्टमेंट करना सही नहीं रहेगा. पुराने रुके हुए कामों में आज धीमे-धीमे गति आएगी.

लव लाइफ

आज आपके संबंधों में दूरी और गंभीरता बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. कोशिश करें कि आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें. आज आपको धैर्य रखकर दिन के खत्म होने का इंतजार करना है. रिश्तो में जल्दबाजी खटास पैदा करेगी. आज आपको अलोनलेस फील हो सकता है. किसी भी तरह की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें और बात करते समय दूसरों के ऊपर आरोप ना लगाएं.

शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेबी ब्लू

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8, Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com