विज्ञापन

Mulank 7 Rashifal: अचानक हो सकता है कोई बड़ा लाभ, आज नया कार्य शुरू करने से बचें, पढ़ें मूलांक 7 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 7: ज्योतिष, हीलिंग और धर्म के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज के दिन आपको अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है. एक बार लव के बाद ज्यादा लाभ की चाहना में नुकसान की संभव है. पढ़ें मूलांक 7 का राशिफल...

Mulank 7 Rashifal: अचानक हो सकता है कोई बड़ा लाभ, आज नया कार्य शुरू करने से बचें, पढ़ें मूलांक 7 का राशिफल
मूलांक 7 का राशिफल

Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपके अंदर की समझ काफी मजबूत होगी. जीवन के कुछ छिपे रहस्य सामने आ सकते हैं. आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

ज्योतिष, हीलिंग और धर्म के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज समूह की बजाय अकेले में रहकर काम करने से आपको सफलता हासिल होगी. आपका आंतरिक ज्ञान आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा. आज समाज से दूर एकांत में रहने का मन करेगा. मन में भटकाव आने पर उससे बचने का प्रयास करें किसी खास व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने पर ध्यान दें. आज का दिन किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए बेहतर नहीं है.

फाइनेंस

आज के दिन आपको अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है. एक बार लव के बाद ज्यादा लाभ की चाहना में नुकसान की संभव है. आज आपको भविष्य से संबंधित बचत योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए. किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से पहले यह भली-भांति जांच लें कि उसमें रिस्क ज्यादा ना हो. आज धन से ज्यादा नॉलेज कमाने पर ध्यान दें.

लव लाइफ

जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से भावुकता के पल आ सकते हैं. आप लोगों के बीच में थोड़ी दूरी हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए आज प्रेम संबंध बनना मुश्किल होगा. आज आपका मन आंतरिक शांति की तलाश में धर्म की ओर आकर्षित होगा. आपकी चुप्पी और गहरी सोच आपको समाज से दूर लेकर जाएगी. आज आपको संसार के छिपे हुए रहस्य समझ में आएंगे. कोशिश करें कि ज्यादा समय अकेले व्यतीत ना करें. आज का दिन आपको बदलाव की ओर लेकर जाएगा.

शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7, Mulank 7 Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com