विज्ञापन

Mulank 6: रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 6: आज आपको आसानी से धन की प्राप्ति होती रहेगी. आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल...

Mulank 6: रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल
मूलांक 6 का राशिफल

Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपका नेचर काफी रोमांटिक रहेगा. आपको आज सामाजिक कार्यों में जुड़ने की इच्छा होगी. आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगे. आपका मन लग्जरियस की तरफ आकर्षित होगा. समय-समय पर आप पर भावुकता हावी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 6 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज के दिन आप कंफर्ट जोन में रहकर कार्य करने का प्रयास करेंगे. इससे धीमी और संतुलित प्रगति होगी. आपको टीम के साथ मिलकर कार्य करना लाभदायक होगा. नाटक, कला,मंचन, लग्जरी आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हासिल होगी. नए क्लाइंट्स में आपका आकर्षण बढ़ेगा. काम में आलस या काम को टालने की प्रवृत्ति आपको नुकसान दे सकती है. क्लाइंट्स की नीड पर फोकस करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें.

फाइनेंस

आज आपको आसानी से धन की प्राप्ति होती रहेगी. आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा. घर में आवश्यक चीजों और अपने कंफर्ट के लिए आपका पैसा अधिक खर्च हो सकता है. भविष्य से संबंधित बचत योजनाओं पर ध्यान देना आवश्यक है. आज खर्च करने से पहले आपको आपकी आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा. इन्वेस्टमेंट के दौरान सीरियस रहकर आपको आगे बढ़ना होगा. 

लव लाइफ

जीवनसाथी एवं प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आज आपको एक दूसरे के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. आज बहुत ज्यादा उम्मीदें आपको अपने पार्टनर से नहीं रखनी है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना होगा. आज आपको आलस नहीं करना है साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ अंक : 3,2
शुभ रंग : डार्क पिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com