विज्ञापन

Mulank 4 Rashifal: जीवनसाथी के साथ संबंधों में हो सकता है टकराव, गुप्त शत्रुओं से रहे सावधान!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: आज के दिन का अंक 5 है. जो बुध और राहू की ऊर्जा को लेकर आपका दिन प्रभावित करेगी.

Mulank 4 Rashifal: जीवनसाथी के साथ संबंधों में हो सकता है टकराव, गुप्त शत्रुओं से रहे सावधान!
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction:  जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपके मन में सामाजिक रीति रिवाजों के विपरीत कुछ अलग करने की इच्छा होगी. आज आपके मन में नए आइडिया आएंगे. विचारों में थोड़ा कंफ्यूजन रहेगा लेकिन कुछ कर गुजरने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, रिसर्च के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज का दिन विशेष लाभदायक है. आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. कुछ छिपे हुए शत्रु आपके विरुद्ध षडयंत्र करने का प्रयास करेंगे. आपके प्रयासों से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज मिल सकता है. बॉस से आपका विरोध हो सकता है. आज आपका दिमाग समस्याओं का काफी तेज सॉल्यूशन देगा. ऑफिस की राजनीति से आपको आज दूर रहना चाहिए.

फाइनेंस: आज आपका मन शेयर बाजार या ट्रेडिंग के लिए काफी ज्यादा आकर्षित होगा. अचानक आपके ऊपर कोई बड़ा खर्च आ सकता है. आज आपको सिर्फ रहकर इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करनी चाहिए. ज्यादा रिस्क लेने में आज बड़े नुकसान होने की संभावना है. आज की फाइनेंशियल सिचुएशन अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है. छोटे प्रॉफिट से आपको संतोष करना होगा.

लव एवं व्यक्तिगत जीवन : पार्टनर के साथ आज अचानक विवाद की स्थिति बन सकती है. बातचीत करने के दौरान गलतफहमी होने की वजह से मामला बिगड़ सकता है. आप लोगों के बीच व्यवहार एकदम भावनाओं की विपरीत होगा. नए लोगों के साथ आपका अट्रैक्शन और संबंध बनने की संभावना है. आज के दिन संबंधों में स्थायित्व नहीं होगा साथ ही कंफ्यूजन बना रहेगा. आज दिमाग काफी तेज चलेगा, साथ ही गलत डिसीजन की वजह से मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : ग्रे

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Profession, Mulank 4 Today Horoscope, Numerology Number 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com