विज्ञापन

Mulank 3: धन से संबंधित लेनदेन के मामलों में न लें कोई रिस्क, कंसल्टेशन वाले कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज का दिन आर्थिक रूप से मध्यम लेकिन स्थायित्व भरा रहेगा. धन से संबंधित लेनदेन के मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क आपके लिए घातक होगा. पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल...

Mulank 3: धन से संबंधित लेनदेन के मामलों में न लें कोई रिस्क,  कंसल्टेशन वाले कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल
मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आज के दिन आपकी बेहतर सोच और सलाह लोगों को लाभान्वित करेगी. हर किसी को आपके गाइडेंस और ज्ञान की आवश्यकता होगी. आज आपका वक्त प्लानिंग में ज्यादा लग सकता है लेकिन इससे एक बेहतर स्ट्रेटजी तैयार होगी. इसी स्ट्रेटजी से आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आपका ज्ञान और आपके कम्युनिकेशन की क्षमता आज आपको बेहतर परिणाम दायक रहेगी. टीम के साथ मिलकर अपने प्लान और स्ट्रेटजी को कैसे लागू करना है उस पर चर्चा करें. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग या किसी भी प्रकार से कंसल्टेशन देने वाले कामों में आज सफलता मिलेगी. अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक हो सकता है. लोगों को लंबे समय तक बांधकर अपनी सलाह जबरदस्ती ना थोपें. जल्दबाजी में निर्णय करने से बेहतर है कि एक बेहतर प्लान तैयार करें जिससे भविष्य में परिणाम प्राप्त हो सके.

फाइनेंस

आज का दिन आर्थिक रूप से मध्यम लेकिन स्थायित्व भरा रहेगा. धन से संबंधित लेनदेन के मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क आपके लिए घातक होगा. यदि लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह निवेश आपके लिए हितकर रहेगा. सोच समझकर धैर्य के साथ धन का लेनदेन करें. वित्तीय जोखिमों से बचना ही समझदारी होगी. बचत योजनाओं में पैसा सुरक्षित करना ही श्रेष्ठ है.

लव लाइफ

आज आपकी सोच अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा दार्शनिक प्रवृत्ति की हो सकती है. संबंधों में गंभीरता आएगी. पार्टनर के साथ आपकी समझदारी भी बढ़ेगी. आप दोनों के बीच गहरी और लंबी बातचीत सकारात्मक रहेंगी. आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर या घूमने जाने का प्लान बन सकता है.

शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com