Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके दिमाग में बेहतर आइडिया आएंगे. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. आपका नेचर थोड़ा सेंसिटिव रहेगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : आज के दिन आपको कोई नया काम शुरू करने से बेहतर किसी कार्य की रूपरेखा बनानी चाहिए. पब्लिक डीलिंग और क्लाइंट्स के साथ बातचीत करने में लाभ होगा. यदि आज प्लान के हिसाब से आप आगे बढ़े तो कोई बड़ी डील आपकी फाइनल हो सकती है. यह आपके लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं होगा. लोग आपकी पीठ पीछे आपकी बुराइयां कर सकते हैं. लोगों से बातचीत के दौरान एक डिस्टेंस सेट करिए. इससे आपका औरा और और भी मजबूत होगा.
फाइनेंस: आज आपका कैश फ्लो बढ़ सकता है. बड़ी तादात में पैसा आएगा लेकिन उतनी ही बड़ी तादात में खर्च और जिम्मेदारियां लेकर आएगा. भावुकता में आकर आज आप काफी खर्च कर सकते हैं. संबंधों में आज आपको अपना धन उधार देना पड़ सकता है. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर नहीं है. आज आपको इन्वेस्टमेंट से संबंधित चीजों पर रिसर्च करनी होगी. आज के दिन यदि कुछ धन बचा कर आप सेविंग्स कर सकते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ी अपॉर्चुनिटी होगी.
लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में आपकी एक्सपेक्टेशन ज्यादा होगी. पार्टनर से आपको उतना अटेंशन नहीं मिलेगा. रिश्तो में आपके बीच खामोशी और ओवरथिंकिंग संबंधों को खराब कर सकती है. विवाह योग्य जातकों के लिए कोई नया साथी मिल सकता है. आपके मन में बार-बार एक ही विचार आ सकता है. किसी व्यक्ति की अचानक आपको पुरानी यादें परेशान कर सकती है. बहुत जल्दी किसी पर आंख बंद कर के भरोसा ना करें.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : व्हाइट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं