Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके ज्ञान और तेज दिमाग का समायोजन होगा. आपका दिमाग आज एकदम सकारात्मक रहेगा. आप आज खुल कर लोगों से जुड़ेंगे. आपकी आंतरिक सोच विकसित होगी. आज आपको परिवार से सपोर्ट मिलेगा. आज आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आप कार्यस्थल पर सब कुछ आसानी से प्राप्त कर लेंगे. एक अच्छी टीम के साथ मिलकर आज आपके सफलता के रास्ते प्रशस्त होंगे. अपने आइडिया ऑफिस में सहकर्मियों और बॉस के साथ शेयर करें. आपके सीनियर आज आपको गाइड करेंगे, जिससे आपके कार्य करने में आसानी रहेगी. आज लोग आपकी सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे. असमंजस की स्थिति में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें. ऑफिस में चुगली करने वाले लोगों से दूर रहे.
फाइनेंस
आज आय की गति मध्यम रहेगी. दिन में धीरे-धीरे धन का आगमन बना रहेगा. दैनिक इनकम में सुधार होगा. अचानक कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा. अगर भविष्य में आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसकी प्लानिंग करने के लिए आज का दिन बहुत शानदार है. लॉन्ग टर्म निवेश में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा.
लव लाइफ
आज के दिन वैवाहिक संबंध और प्रेम संबंधों में बहुत सकारात्मक रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आप आज खुलकर अपने दिल की बात कह पाएंगे. पार्टनर के साथ पहले से चली आ रही किसी भी प्रकार की गलतफहमी आज दूर हो सकती है. मूड स्विंग और ओवरथिंकिंग ना करें अन्यथा रिश्ते खराब होंगे. अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुने. भावुकता को कंट्रोल में लेकर ही रिश्तो से संबंधित निर्णय करें.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं