विज्ञापन

Mulank 2: किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से रहें सावधान, मानसिक रूप से हो सकता है उतार-चढ़ाव, पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 2: आज आपके ऑफिस में एक टीम के रूप में कार्य करने से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति आज मध्यम रहेगी. वित्तीय लेनदेन या किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पहले सावधान रहें. पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल...

Mulank 2: किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से रहें सावधान, मानसिक रूप से हो सकता है उतार-चढ़ाव, पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल
मूलांक 2 का राशिफल

Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके अंदर फीलिंग एक्टिव रहेंगी. मानसिक रूप से आज काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है. आज आपको धैर्य और गंभीरता के संतुलन की आवश्यकता है.

करियर

आज आपके ऑफिस में एक टीम के रूप में कार्य करने से लाभ होगा. यदि किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो आप ऑफिस में बॉस अथवा वरिष्ठजनों से सलाह अवश्य लें. यदि किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना है तो उससे लाभ की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा ऑर्डर या डील साइन करते समय सभी कागज एवं शर्तें पूरी तरह पढ़ने के बाद ही फाइनल करें.

फाइनेंस

आर्थिक स्थिति आज मध्यम रहेगी. वित्तीय लेनदेन या किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पहले सावधान रहें, पूरी जांच एवं संतुष्ट होने के बाद ही धन खर्च करें. आज के दिन उधार लेना और देना दोनों ही हितकर नहीं है. फिजूल खर्च करने से बचें एवं फ्यूचर प्लानिंग में सेविंग्स पर ध्यान दें. निवेश से पहले बजट प्लान अवश्य कर लें.

लव लाइफ

आज आप काफी इमोशनल फील करेंगे. आज आपके जीवन में किसी ऐसे साथी की एंट्री हो सकती है जिसके साथ आपकी नजदीकियां जीवन भर रहे. मूड स्विंग्स और ओवर थिंकिंग से बचें. आज आपको अपने पार्टनर से नजदीकी और प्यार मिलेगा. प्रेम संबंधों में आपको पार्टनर के लिए समय देना होगा. पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com