विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल: आज न करें कोई इन्वेस्टमेंट, पुराने रिश्ते की याद कर सकती है परेशान, पढ़ें राशिफल

आज के दिन का अंक 6 है, जो केतु और शुक्र की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपका मन भटकाव की ओर होगा. कभी लग्जीरियस तो कभी अध्यात्म की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल: आज न करें कोई इन्वेस्टमेंट, पुराने रिश्ते की याद कर सकती है परेशान, पढ़ें राशिफल
Numerology Prediction 9 may 2026: मूलांक 7 राशिफल

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 7: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आप अंदर से अकेलापन महसूस करेंगे. आपकी सोच धार्मिक हो सकती है. बीच-बीच में आपका मन पैसा और रिश्तों की ओर आकर्षित होगा. किसी पुराने संबंध की वजह से आप आज ओवरथिंकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career/करियर: आर्ट, रिसर्च और धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. अकेले बैठकर काम करने में आपका मन लगेगा. लेकिन टीम के साथ दूरी न बनने दें, अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. प्रैक्टिकल काम की बजाय स्ट्रेटजी और प्लानिंग में आपका मन बेहतर लगेगा. आज कार्य की धीमी प्रगति होगी. आज करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला न करें. आज आप एक बेहतर रणनीतिकार के रूप में कार्य कर सकते हैं.

Finance/फाइनेंस: आज सीधे तौर पर आपको धन लाभ नहीं होगा. आज का लाभ आपको धन की बजाय अन्य स्वरूप में प्राप्त हो सकता है. आज आपका पैसा भावुकता में आकर घर, परिवार एवं रिश्तेदारों के ऊपर बड़ी तादाद में खर्च हो सकता है. किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर आज कोई बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन आपको दिक्कत में डाल सकता है. आज का दिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए बेहतर नहीं है. इन्वेस्टमेंट करने की जगह आज भविष्य से संबंधित योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता है.

Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज आपको किसी पुराने मित्र अथवा पुराने रिश्तों की विशेष यादें परेशान कर सकती हैं. आज आपका किसी खास व्यक्ति के साथ गहरा संबंध बन सकता है. पुराने संबंधों में डिस्टेंस और कन्फ्यूजन हो सकता है. अचानक आपका अट्रैक्शन किसी के प्रति बढ़ सकता है. लेकिन इसे पूरी तरह क्लियर करें, गलतफहमी भी हो सकती है. आज भावनाओं में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करें. 

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com