Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको अपनी टीम के साथ मिलकर ज्यादा मेहनत करनी होगी. आपको टीम लीडर की जगह साधारण कर्मचारियों की तरह कार्य करना होगा. आपकी मेहनत आपके लिए बेहतर परिणाम देगी. आज के दिन की प्रगति धीमी लेकिन स्थाई होगी.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : प्रॉपर्टी डीलिंग,कंस्ट्रक्शन, हेवी मशीनरी और फैक्ट्री प्लांट इत्यादि में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. अचानक आपकी जिम्मेदारियां में बदलाव किया जा सकता है. आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ कार्य करना पड़ेगा. काफी समय से किसी विवाद में अटका हुआ जमीन से संबंधित सौदा आज आपके प्रयासों से फाइनल होगा. आज सारे कार्य आपके द्वारा समय पर पूरे करने होंगे. कानूनी प्रक्रिया का पालन करें. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों के साथ आज कोई नई डील हो सकती है.आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए बेहतर नहीं है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज अपना फोकस अपने गोल पर बनाकर रखना होगा. जुडिशरी या लीगल मैटर में आज प्रगति देखने को मिल सकती है.
Finance / फाइनेंस : आज धन की प्राप्ति कई जगह से होगी. अगर आपके द्वारा कंफर्ट या आलस में रहकर कार्य किया जाएगा तो आप धन के लिए संघर्ष कर सकते हैं. आपके प्रयास मजबूत होंगे. सक्रियता से कार्य किया जाएगा तो कई जगह से आपको धन लाभ होने की संभावना है. प्रमोशन के साथ सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है. कहीं फंसा हुआ पुराना धन आज आपको वापस मिल सकता है. किसी कार्य के कमिशन और प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है.घर की मरम्मत, पुराने टैक्स और देनदारी में धन खर्च होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से संबंधित कोई बेहतर योजना आपको मिल सकती है.कोर्ट कचहरी के कामों में आज धनखर्च होने की संभावना है.अपना फोकस सेविंग्स पर बना कर रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : सिंगल जातकों की आज विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. आज प्रेम संबंधों में रोमांस की जगह जिम्मेदारियों और कार्य का प्रेशर रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर रूप से पूरा करेंगे. परिवार से आपको पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. संबंधों में ईमानदारी बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से दोबारा मुलाकात और संबंध बेहतर हो सकते हैं.पहले से चला आ रहा विवाद आपकी समझदारी से आज खत्म हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज श्रमिकों और विकलांग व्यक्तियों को चाय एवं गुलाबजामुन वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं