विज्ञापन

Numerology Prediction 9: तेज दिमाग दिलाएगा हर काम में जीत!

आज के दिन का अंक है 7 है और मूलांक 9 जो मंगल और केतु की ऊर्जा से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9: तेज दिमाग दिलाएगा हर काम में जीत!
गुस्से पर नियंत्रण रखें..

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको अपनी एनर्जी को कंट्रोल में करके काम पूरे करने का प्रयास करना होगा. आवेश में आकर कोई निर्णय न करें. आज आपको टीम को साथ लेकर लीड करते हुए जीत का प्रयास करना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन काफी शानदार है. आपको अपनी पूरी एनर्जी के साथ किसी भी कार्य में क्विक एक्शन लेना है. काफी समय से अटके हुए कार्य आज सक्रिय हो सकते हैं.ऑनलाइन प्रमोशन और प्रेजेंटेशन से आपको लाभ मिल सकता है. कुछ अधिकारियों एवं क्लाइंट के साथ बातचीत में धैर्य और संयम रखें. अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें,अन्यथा लड़ाई झगड़ा तक बात आ सकती है. कोई लीगल केस या छोटे एक्सीडेंट आदि आपको दिक्कत में डाल सकते है. आज आपको अनुशासन और सक्रियता के साथ पुराने अधूरे पड़े कार्यो में फिर से प्रयास करने होंगे. सरकारी विभाग में अटकी हुई फ़ाइल आज आगे बढ़ सकती है.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर हो सकती है. प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी. किसी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस कार्य से आज कमीशन मिल सकता है. इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट, गाड़ी, कोर्ट कचहरी आदि में आपका धन खर्च हो सकता है. किसी भी प्रकार की शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग लाभदायक नहीं होगी. प्रॉपर्टी और सोने में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ की स्थिति बनेगी. आज महत्वपूर्ण कागजात और धन संभाल कर रखें अन्यथा दुर्घटना संभव है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में जबरदस्त एनर्जी रहेगी. बार-बार आपका अधिकार जताना डोमिनेंट करना संबंधों में दिक्कत पैदा कर सकता है. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. किसी प्रोफेशनल व्यक्ति के साथ आपका अट्रैक्शन होगा. नए प्रेम संबंधों में अट्रैक्शन और झगड़ा होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा ना करें. बातचीत में इगो से विवाद हो सकता है. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ मतभेद होने की संभावना है.आज आपको बातचीत में प्यार भरे शब्दों का इस्तेमाल करना है या फिर चुप रह कर समय व्यतीत करना है.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

आज का उपाय : आज किसी लाल कपड़े में लाल मसूर, गेहूं और गुड़ रखकर सरकारी कार्यालय की भूमि में गाढ़ें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com