Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.शांत स्वभाव की वजह से आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे. ऑफिस में आज आपको अधिकारियों और साथियों का सहयोग मिलेगा.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर
आज ऑफिस में आपको धैर्य के साथ कार्य करना होगा. किसी संघर्षपूर्ण मामले में समझदारी दिखानी होगी.आपके द्वारा अपनी गई कार्य प्रणाली से अधिकारियों में आपके प्रति सेटिस्फेक्शन होगा.नई नौकरी के इंटरव्यू किसी मीटिंग या महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन में आपको सफलता प्राप्त होगी. शिक्षा,मेडिकल, मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर सलाह दी जाएगी. पुराने ग्राहकों के साथ आज आपके संबंध फिर से बेहतर बन सकते हैं.व्यवसाय में साझेदारी से संबंधित कोई बड़ा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है.आपका व्यवहार ग्राहकों के प्रति काफी शालीन रहेगा.
Finance / फाइनेंस
आज आपके रुके हुए फाइनेंशियल मैटर्स में प्रगति देखने को मिलेगी. खर्चो पर कंट्रोल करने का प्रयास करें. इनकम के मामले में संतुलन बनाकर चलें.ज्यादा जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और सरकारी कंपनियां, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.भावनाओं में आकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.शेयर बाजार और ट्रेडिंग से संबंधित इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी न दिखाएं. किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही छोटे निवेश करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ लगाव काफी अधिक होगा. आप भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं. आज का दिन संबंधों में भरोसा और धैर्य रखने का है.नए प्रेम संबंध आज काफी आकर्षक होंगे. लव मैरिज के लिए प्रयास कर जातकों को परिवार में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है.अविवाहित लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत शुरू होगी. इंटर कास्ट मैरिज के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आज धैर्य रखना होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : ओम नमः शिवाय मंत्र के साथ आज भगवान शिव का जल और अनार के रस के साथ अभिषेक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं