विज्ञापन

07 August 2026 Numerology, Horoscope 3: जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ सहयोग और भरोसा बढ़ेगा

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और केतु की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. करियर में नए अचीवमेंट प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

07 August 2026 Numerology, Horoscope 3: जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ सहयोग और भरोसा बढ़ेगा
आज आपको आपके जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी.आज आप अपने टैलेंट का उपयोग करके बेहतर उपलब्धियां हासिल करेंगे. आज लिए गए निर्णय से भविष्य में लाभ की स्थिति बनेगी.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर 

 आज ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का बेहतर सपोर्ट मिलेगा. आपके द्वारा किए गए कार्य आज भविष्य में आपको ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे. पुरानी पेंडेंसी आज खत्म होगी. प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको लीड करने का अवसर मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपके नेतृत्व से लोग काफी प्रभावित होंगे.व्यवसाय में आपके बेहतर प्रयास और समझदारी भरे निर्णय से कोई नई डील फाइनल होने की संभावना है. व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आज का दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. अतिरिक्त इनकम प्राप्त होने की संभावना है. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. किसी कार्य में लगा हुआ धन आज आपको सफलतापूर्वक वापस मिल सकता है.बचत पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट एजुकेशन सेक्टर या विदेश से संबंधित किसी व्यवसाय, फॉरेन करेंसी में लाभदायक रहेगा.किसी भी बड़े खर्च को करने से पहले बेहतर प्लानिंग कर लें.बजट प्लान करके किए गए खर्च और इन्वेस्टमेंट भविष्य में बेहतर लाभ देंगे.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपको आपके जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. प्रोफेशनल लाइफ में जीवनसाथी के द्वारा आपका सहयोग अद्भुत रहेगा.आपके बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. किसी धार्मिक का अथवा आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा अथवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दूर किसी व्यक्ति के साथ आज लगाव और अपनापन बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त नदी,झील, अथवा झरने के अलावा किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन   

आज का उपाय : हल्दी की सात साबुत गांठ किसी धर्म स्थान अथवा पीपल के पेड़ के नीचे चढ़ाएं. नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com