विज्ञापन

07 August 2026 Numerology Horoscope 2 : आपके ज्ञान और आत्मविश्वास से करियर, व्यवसाय और रिश्तो में होगी मजबूती

आज दिन का अंक है 7 और आपका मूलांक 2 है. आज चंद्रमा और केतु की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा. रिश्तो में बातचीत के दौरान सतर्कता रखें.आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

07 August 2026 Numerology Horoscope 2 : आपके ज्ञान और आत्मविश्वास से करियर, व्यवसाय और रिश्तो में होगी मजबूती
प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज किसी भी कार्य में आपके द्वारा की गई जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.अपने इनट्यूशन पावर का इस्तेमाल करके समझदारी से निर्णय करें. इससे आपको भविष्य में बड़े लाभ होंगे.आपके प्रयासों से आज आपके कार्य बनना शुरू हो जाएंगे.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर

आज ऑफिस में टीम के सदस्यों का आपको बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. आपसी समन्वय से किसी भी कार्य में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा जाएगा.आपके धैर्य और ईमानदारी से किए गए कार्य की प्रशंसा होगी. इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन देने के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन है. ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. व्यवसाय में आज का दिन साझेदारी के लिए बेहतर है. ग्राहकों के प्रति ईमानदारी रखें.पुराने ग्राहकों के साथ फिर से व्यावसायिक संबंध बनने की संभावना है.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति में शुरुआत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा. आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर रखें.कोई पेंडिंग पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. किसी विदेशी कंपनी अथवा विदेश से संबंधित व्यवसाय में किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ की स्थिति बनेगी. किसी की बातों अथवा प्रभाव में आकर कोई इन्वेस्टमेंट ना करें. परिवार के सदस्यों का आज आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन

प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. आपसी संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना होगा.आपसी सहयोग से आज का दिन शानदार रहेगा. किसी धार्मिक या आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ आपके नए प्रेम संबंध होने की संभावना है.किसी विदेशी या दूसरे कल्चर के व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. अकेलापन महसूस होने पर आज परिवार के साथ समय व्यतीत करें. परिवार से दूर होने पर वीडियो कॉल अथवा कॉल के माध्यम से कनेक्टिविटी बनाकर रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद 

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर कच्चा दूध, चावल,सफेद मिठाई और जल अर्पित करें.किसी भी धर्म स्थान में प्याऊ लगाकर लोगों की जल सेवा करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com