विज्ञापन

06 August 2026 Numerology, Horoscope 3 : आत्मविश्वास और धैर्य के साथ लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे

आज के दिन का अंक 6 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और शुक्र की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज का दिन करियर में उन्नति और कुछ नया सीखने का रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

06 August 2026 Numerology, Horoscope 3 : आत्मविश्वास और धैर्य के साथ लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे
आज के दिन संबंधों में रोमांस और समझदारी दोनों बने रहेंगे.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपके अंदर आज बेहतर नेतृत्व की क्षमता रहेगी. आपकी सोच काफी सकारात्मक होगी. आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों से भविष्य में बड़े लाभ प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर 

 ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की काफी प्रशंसा की जाएगी.आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं. शिक्षा, मैनेजमेंट और सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन शानदार सफलता मिलेगी. आज मीटिंग में लोग आपकी प्रेजेंटेशन से काफी प्रभावित होंगे.आपकी स्ट्रेटजी और एडवाइस अधिकारियों को काफी पसंद आएगी.व्यवसाय में नए ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध और बड़ी डील होने की संभावना है. व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आज का दिन शानदार है.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती देखने को मिलेगी. किसी सरकारी कार्य में रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.प्रॉपर्टी,गोल्ड, म्युचुअल फंड में निवेश करके बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं.दिन में छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. बच्चों की शिक्षा, धार्मिक कार्य और घर की सुंदरता,नई गाड़ी की खरीद, सामाजिक मजबूती पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन 

 आज के दिन संबंधों में रोमांस और समझदारी दोनों बने रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में भरोसा बढ़ेगा.एक दूसरे का सहयोग करेंगे.अनमैरिड लोगों के लिए आज नए संबंध बन सकते हैं.प्रेम संबंधों में नजदीकियां और समझदारी बढ़ेंगी. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें.परिवार में आज किसी धार्मिक आयोजन से मन को सुकून प्राप्त होगा.आज आपको अपनी बात सम्मानपूर्वक आसान शब्दों पार्टनर से कहनी होगी. बचपन के किसी मित्र अथवा क्रश के साथ आपकी मुलाकात संभव है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : पीला   

आज का उपाय : आज प्रातः काल दैनिक कार्यों से निवृत होकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. केले के वृक्ष की जड़ों में हल्दी और चने की दाल डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com