विज्ञापन

06 August 2026 Numerology Horoscope 2 : आज आपके करियर,रिश्ते और व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखना होगा

आज दिन का अंक है 6 और आपका मूलांक 2 है. आज चंद्रमा और शुक्र की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी.आज आपके संबंधों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा.रिश्तो में आज एक दूसरे के प्रति लगाव की स्थिति रहेगी. आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

06 August 2026 Numerology Horoscope 2 : आज आपके करियर,रिश्ते और व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखना होगा
आज प्रेम संबंध और जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी स्ट्रांग होंगे.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी इनट्यूशन पावर काफी मजबूत होगी. शांत मन और आत्मविश्वास से लिए गए निर्णय में आपको लाभ होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर

ऑफिस में आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.आपकी कार्यशाली और नेचर से उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे. नई नौकरी के इंटरव्यू एवं किसी प्रेजेंटेशन में आपको सफलता मिलेगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. अपनी प्लानिंग को धीरे-धीरे स्थाई रूप से कार्य में लागू करें. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से लाभ होगा. रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं. आज आपके ऑफिस में कोई बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. बिजनेस में आज साझेदारी से संबंधित कोई नया कॉन्ट्रैक्ट बन सकता है.ग्राहकों के सेटिस्फेक्शन पर आज आपको ध्यान देना होगा.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. एक साथ कई जगह से धन लाभ होने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ की स्थिति बनेगी. पेंडिंग पेमेंट रिलीज हो सकते हैं.आवेश और भावनाओं में आकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना लें. आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना होगा. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें. घर से संबंधित सुख सुविधाओं पर आज आपका धन खर्च होने की संभावना है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन

 आज प्रेम संबंध और जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी स्ट्रांग होंगे. अनमैरिड लोगों के लिए विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. किसी आकर्षक और बेहद खूबसूरत व्यक्ति के साथ आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.परिवार और मित्रों के साथ आज किसी पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है.अपने दिल की बात आज खुलकर पार्टनर के साथ कहें.मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन रिश्ते पर हावी न होने दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर  

आज का उपाय : आज किसी कुष्ठ आश्रम या विकलांग व्यक्ति को कच्चा दूध, सफेद मिठाई और चावल का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com