विज्ञापन

05 August 2026 Numerology Horoscope 3: समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करेंगे लाभान्वित

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और बुध की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा. अचानक मिलने वाले लाभ के अवसर आपकी करियर में प्रगति देंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन.

05 August 2026 Numerology Horoscope 3: समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करेंगे लाभान्वित
आज माता-पिता एवं घर के अन्य बड़े लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें.
ndtv

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपकी स्मार्ट थिंकिंग और डिसीजन मेकिंग पावर से कई रुके हुए कार्य आज फिर से शुरू हो सकते हैं. किसी भी कार्य में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. इसलिए अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करें. आज के दिन की ऊर्जा आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी अथवा नेतृत्व के अवसर प्राप्त होंगे. नए अवसर आपके करियर को काफी मजबूत करेंगे. एजुकेशन, एडमिनिस्ट्रेशन,बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रभावी रहेगा. नई नौकरी के इंटरव्यू और किसी प्रेजेंटेशन में आपको महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी. आपके दिए गए सुझाव अधिकारियों को काफी पसंद आएंगे. आज के दिन आपको अपनी नॉलेज का पूरा प्रयोग करना है. साथ ही नई स्किल सीखने का प्रयास करना है. व्यवसाय में पुराने संबंधों की वजह से लाभ की स्थिति बनेगी. नए ग्राहकों के द्वारा आज आपको बेहतर व्यवसायिक ऑपच्यरुनिटी मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है. एक साथ कई जगह से धन लाभ की स्थिति बनेगी. कोई पुराना रुका हुआ उधार आपको प्राप्त हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी. आपको खर्चो पर कंट्रोल करना होगा. बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन खर्च होने की संभावना है. ज्यादा लालच में आकर रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें. आज आपको अपने दिमाग और ज्ञान का भरपूर इस्तेमाल करने के बाद ही कोई बेहतर निर्णय करना है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी. आपके किसी भी कार्य में जीवनसाथी के द्वारा पूरा सपोर्ट किया जाएगा. अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. एक से ज्यादा प्रेम संबंध आपके रिश्तों में दरार डालने का काम करेंगे. रिश्तो में आज ईमानदारी बना कर रखें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बूस्टर का काम करेगा. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जातकों के लिए विवाह की बात फाइनल हो सकती है. आज माता-पिता एवं घर के अन्य बड़े लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन   

आज का उपाय : आज नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी और सेंधा नमक डालकर स्नान करें. मस्तक और नाही पर केसर का तिलक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com