Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. ऑफिस में आज आप शांत मन के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे. अपनी स्ट्रेटजी और प्लानिंग को अमल करने के लिए आज का दिन शानदार है. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर
आपके प्रयासों से पहले से रुके हुए कार्य आज प्रगति करेंगे. किसी एक्सपर्ट के द्वारा आपको महत्वपूर्ण सलाह दी जा सकती है. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आज आपको काफी महत्व दिया जाएगा. किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें. पहले से तय योजना के अनुसार ही कार्य करें. आपके धैर्य और विनम्र व्यवहार से ऑफिस में आज आपके लिए माहौल सकारात्मक रहेगा. व्यवसाय में आज ग्राहकों की मंशा के अनुरूप सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. साझेदारी से संबंधित कोई बेहतर प्रपोजल प्राप्त हो सकता है. ग्राहकों के सेटिस्फेक्शन को ध्यान में रखकर आज कार्य करेंगे. कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना है. इनकम और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रहेगी. गंभीरता से आपको वचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लॉन्ग टर्म के निवेश आपके लिए लाभदायक रहेंगे. भावुकता या किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. मूड स्विंग्स और ओवरथिंकिंग की वजह से आपको आज निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर निवेश करें. लिक्विड फंड और सरकारी कंपनियों में निवेश लाभदायक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपकी प्रेम सम्बन्धों में काफी नजदीकियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी के साथ संबंध काफी शानदार रहेंगे. अनमैरिड लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन तक जा सकती है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके घर में माहौल खुशियों भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज सरप्राइज डिनर का प्लान करें. रात के वक्त आउटिंग करने से आपके रिश्तों में काफी रोमांस रहेगा. एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी
आज का उपाय : आज किसी गाय को साबूत हरी मूंग दूध में उबालकर खिलाएं एवं किसी किन्नर को हरी साड़ी भेंट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं