विज्ञापन

मूलांक 2 राशिफल: करियर, पैसा, प्रेम संबंध! गुप्त षड़यंत्र से हर जगह रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज के दिन का अंक 4 है, जो राहू और चन्द्रमा की ऊर्जा को लेकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज का दिन काफी भावुकता से भरा रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 2 राशिफल: करियर, पैसा, प्रेम संबंध! गुप्त षड़यंत्र से हर जगह रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Numerology Prediction 4 may 2026: मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 2: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी इनट्यूशन पावर और कन्फ्यूजन दोनों ही काफी एक्टिव रहेंगे. आज के दिन आपको धैर्य रखकर अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करके निर्णय लेने होंगे. आज बार-बार आपको मूड स्विंग की समस्या आएगी. आज आपका नेचर काफी सेंसेटिव रहेगा. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career/करियर: आज आपका मन काम करने में नहीं लगेगा. काम के बीच में बार-बार असमंजस की स्थिति और डिस्ट्रक्शन होगा. ऑफिस में साथियों के साथ कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. आज लोग आपके बारे में कुछ गलत सोच-समझ सकते हैं. किसी भी प्रोजेक्ट या डील को करते समय उसके डॉक्यूमेंट अच्छी तरह चेक करें. आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Finance/फाइनेंस: आज आपको आर्थिक निर्णय लेते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. कन्फ्यूजन की स्थिति होने पर आप कोई गलत निर्णय लेकर बड़ा नुकसान कर सकते हैं. किसी के बहकावे में आकर किसी भी प्रकार का आर्थिक निर्णय नहीं लेना है. आज किसी व्यक्ति को पैसा उधार नहीं देना है. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर नहीं है. आज अपने पैसे को अपने पास सेफ रखें. किसी भी प्रकार का रिस्क आपके लिए हितकर नहीं है.

Love and Personal Life/लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज ओवरथिंकिंग और मेंटल स्ट्रेस की वजह से रिश्तो में भावुकता के साथ गलतफहमी भी हो सकती है. जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे आपका दिल टूट सकता है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें और ओवरथिंकिंग या ईगो ना रखें. आज आपको अपने पुराने प्रेम संबंधों की याद कष्ट दे सकती है. ज्यादा इमोशनल ना हो, खुद को समय दें और मित्रों के साथ घूम फिर कर आज समय व्यतीत करें.

  • Lucky Number / शुभ अंक: 7
  • Lucky Color / शुभ रंग: सफेद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com