Personality Number 3 / मूलांक 3 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले जातकों के देखने का नजरिया और एक्साइटमेंट इन्हें लाइफ में सफल बनाता है. इन्हें अपनी क्षमताओं का लाभ लेने के लिए अनुशासन को अपनाना चाहिए. आज आप अपने प्लान को सही तरीके से अप्लाई करने का प्रयास करेंगे. आज का दिन सामाजिक दायरा बढ़ाने और फ्यूचर स्ट्रेटजी तैयार करने के लिए बेहतर है. आपके नेतृत्व में आज लोगों को सफलता हासिल होगी, साथ ही आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सपोर्ट मिलेगा. शिक्षा, एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला है. आज आपको एक्स्ट्रा रिस्पांसिबिलिटी दी जा सकती है. साथ ही आपके प्रमोशन का योग बन रहा है. आज आप काफी आकर्षक और प्रभावशाली दिखेंगे. पूर्व में रुके हुए कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें. व्यवसाय के विस्तार करने पर फोकस करें. व्यापार का प्रचार प्रसार आपको बेहतर लाभ देगा. साझेदारी के व्यवसाय में मिलकर कोई निर्णय ले सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: इनकम की कई अपॉर्चुनिटी दिन में आज आपको प्राप्त होगी. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज प्लानिंग और स्ट्रेटजी भी तैयार की जा सकती है. अननेसेसरी एक्सपेंडिचर पर आपको कंट्रोल करना होगा. आज के दिन आपको लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ देने वाली कोई योजना मिल सकती है. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जांच कर लें. उधार धन के लेनदेन में सतर्कता रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. फ्यूचर को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. अपनी फीलिंग्स को आज आप स्पष्ट शब्दों में कहें. अन्यथा कम्युनिकेशन गैप या गलतफहमी की वजह से दिक्कत हो सकती है. नए व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण आज बढ़ सकता है. अचानक किसी धार्मिक आयोजन में आपको साउलमेट के साथ मुलाकात हो सकती है. आपके जीवन साथी का नेचर आज काफी सपोर्टिव रहेगा. जीवन साथी के प्रयासों से आपके भाग्य में वृद्धि होगी. आपकी समझदारी परिवार में किसी बड़े विवाद को खत्म कर सकती है. डाइजेशन से संबंधित समस्या आपको दिक्कत कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं