Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव काफी लचीला और सेंसिटिव होता है. यह लोग मिलकर लोगों के साथ कार्य करने में भरोसा करते हैं. इनके अंदर भावुकता और हेसिटेशन काफी अधिक होती है.आज आपकी गट फीलिंग काफी बेहतर होगी. आज कई अवसर आपको मिलेंगे, जिन्हे आपको सही समय पर पहचानना होगा. आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर, एक दूसरे के आपसी सहयोग से कामयाबी हासिल होगी. उच्च अधिकारियों से आज प्रशंसा मिलेगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कामयाबी भरा रहेगा. आज किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपका कम्युनिकेशन काफी सौम्य और शालीन रहेगा. इससे सामने वाला आपकी ओर आकर्षित होगा.ओवरथिंकिंग या मन में शंका की वजह से निर्णय लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आज व्यवसाय में ग्राहकों के साथ रिलेशन डेवलप होंगे. पार्टनर और आपके बीच समझ बढ़ेगी, जिससे व्यवसाय में प्रोग्रेस होगी.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी का इफेक्टिव रहेगी. कैश फ्लो काफी तेज रह सकता है. किसी सरकारी कार्य या इन्वेस्टमेंट किया हुआ धन जो काफी समय से अटका हुआ था,आज आपको मिल सकता है. परिवार में अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. इमोशनल होकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन आपके लिए बेहतर नहीं होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन समझने और प्लान तैयार करने का है. भावनाओं में आकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. आज फाइनेंसियल कंडीशन वेट एंड वॉच की है. धन अपने आप चल कर आएगा. आज आपको आर्थिक संतुलन बनाना और खर्चों पर कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी. पहले से चला आ रहा मनमुटाव आज कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकता है. आज आपका अपने क्रश के लिए जुड़ाव काफी भावनात्मक होगा. किसी मित्र या अन्य संबंधी के प्रति आपका आकर्षण चरम पर हो सकता है. नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है. जीवनसाथी का नेचर काफी सपोर्टिव रहेगा. परिवार में आज माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा. बार-बार मूड स्विंग की समस्या हो सकती है. अपने इमोशंस पर आज कंट्रोल रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं