Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज आपको अनुशासन में रहकर अपना काम करना होगा. आज कम्फर्ट जोन से बाहर रहकर काम करें.किसी भी काम में शॉर्टकट से दूर रहें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : सरकारी नौकरी, ज्यूडिशरी के कार्यों में आज का दिन सफलता देने वाला है. पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल रहेगा. आपके रुके हुए काम आज आपके प्रयासों से बन सकते हैं. उच्च अधिकारियों से आज आपको मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. आपकी कार्य क्षमता से प्रभावित होकर अधिकारियों के द्वारा आपका प्रमोशन या ट्रांसफर किया जा सकता है. कोर्ट कचहरी में लंबित किसी मामले में आज आपको कामयाबी मिलेगी. किसी कार्य की ठेकेदारी अथवा व्यापार में आज बड़ा लाभदायक दिन रहेगा. आपकी फर्म को कोई बड़ा सरकारी टेंडर मिल सकता है. जमीन जायदाद से संबंधित कोई घरेलू विवाद खत्म हो सकता है. पुराना दिया गया धन आज वापस प्राप्त हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करते समय जल्दबाजी न दिखाएं शॉर्टकट से दूर रहें.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे स्थिर और मजबूत होगी. काफी मेहनत और संघर्ष के बाद आज आपकी आर्थिक प्रगति होगी. धन को रोकने के लिए सेविंग्स पर फोकस करें. प्रॉपर्टी और लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट से लाभ की प्राप्ति हो सकती है. धन के आगमन में आ रही रुकावट आज दूर हो सकती है. आज धन उधार ना ले. आज का लिया गया धन चुकाने में दिक्कत करेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी का एहसास होगा. आपके पार्टनर को आपसे केयर और आपका समय चाहिए होगा. आप संबंधों में ईमानदार रहेंगे. किसी गंभीर व्यक्ति के साथ आज आपकी बातचीत शुरू हो सकती है. काफी समय से प्रयासरत लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का सहयोग करें. घर में बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत करें. उनका आशीर्वाद लें. इससे आपके जीवन में पॉजिटिविटी आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे. व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज गरीब और जरूरतमंद लोगों के अलावा श्रमिकों की मदद करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं