विज्ञापन

04 August 2026 Numerology Horoscope 3: वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी जा सकती है बेहतर जिम्मेदारी, ज्यादा लालच से बचें

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और राहू की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको ज्ञान और आत्मविश्वास से कामयाबी मिलेगी. व्यवसाय और प्रेम संबंध में होगी मजबूती. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन.

04 August 2026 Numerology Horoscope 3: वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी जा सकती है बेहतर जिम्मेदारी, ज्यादा लालच से बचें
किसी भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट से पहले उसकी पूरी जानकारी करें
ndtv

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में ना करें आपको अपने व्यवसाय के बारे में चिंतन करना होगा नहीं संबंध लाभकारी होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानें इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

ऑफिस में आज आपको बेहतर और बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त होगा. एजुकेशन, एडमिनिस्ट्रेशन और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आज आपको काफी महत्व दिया जाएगा. आपके सुझाव काफी लाभदायक रहेंगे. पुराने रुके हुए कार्य आपके प्रयासों से फिर से शुरू हो सकते हैं. आपका आत्मविश्वास आज लोगों को काफी प्रभावित करेगा. नए ग्राहक आज आपके बिजनेस को बढ़ाएंगे. पुराने संबंधों में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है. किसी भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट से पहले उसकी पूरी जानकारी करें.

Finance / फाइनेंस

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे. बचत के लिए आपके द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से परिणाम बेहतर हासिल होंगे. क्विक प्रॉफिट या जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं में पैसा लगाने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आपके साथ धोखा होने की संभावना रहेगी. बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए आप बजट प्लान करके कार्य करें. प्रॉपर्टी, विदेशी व्यवसाय, सरकारी कंपनियों और एजुकेशन सेक्टर में निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में अधूरी जानकारी से किए गए निवेश से नुकसान की स्थिति बनेगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आपके साथी का सहयोग प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी योग्य व्यक्ति के साथ हो सकती है. विवाह से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आज परिवार के साथ समय व्यतीत करने में लाभ की स्थिति रहेगी.आपको मानसिक सुकून मिलेगा. परिवार के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा में सहभागिता करें. किसी भी प्रकार के विवाद में आज गलत भाषा का प्रयोग ना करें. धैर्य के साथ रिश्तों को बचाने का प्रयास करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन   

आज का उपाय : आज किसी साधू अथवा धर्म स्थान में चने की दाल,हल्दी और केले का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com