Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपको जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. आज आपको बेहतर सोच और मजबूत निर्णय से लाभ प्राप्त होगा.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानें आज का उपाय.
Career / करियर
ऑफिस में आज कुछ अधिकारियों के द्वारा आपको काफी सपोर्ट किया जा सकता है. टीम के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करें. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी. बड़ी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आज आप शांत रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. लोग आपसे आज काफी आकर्षित होंगे. आपका प्रभाव लोगों पर काफी अधिक पड़ेगा. इससे व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा. पार्टनरशिप से संबंधित व्यवसाय में आज बड़े कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकते हैं. ग्राहकों की संतुष्टि पर आपको कार्य करना होगा. आज आपको ग्राहकों का भरोसा जीतना होगा.
Finance / फाइनेंस
आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर हो सकती है. आपके पुराने प्रयासों से आज धन लाभ की स्थिति बनेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान केंद्रित करें. किसी भी व्यक्ति की बातों एवं भावनाओं में आकर कोई भी निवेश न करें. जल्दबाजी में फाइनेंशियल डिसीजन नुकसानदायक रहेगा. आपको खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. आज आपका ध्यान किसी व्यक्ति के इलाज पर खर्च होने की संभावना है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखें. ओवर थिंकिंग या मूड स्विंग्स की वजह से आर्थिक निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके रिश्तों में नजदीकियां और भरोसा बढ़ने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ आपके द्वारा बेहतर और रोमांटिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. ऑनलाइन किसी माध्यम से आपके नए साथी की तलाश पूरी होगी. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. जीवनसाथी के साथ आज बाहर घूमने का प्लान करें. मूवी या सरप्राइज डिनर से रिश्ते और मजबूत होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज गरीबों में दूध, चावल और सफेद कपड़े का दान करें, अपनी पॉकेट में आज लाल रुमाल रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं