Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपको आज सरकारी योजना और अथॉरिटी से जुड़े कामों में ध्यान रखना होगा. कामकाज में ध्यान रखना होगा. लीडरशिप का मौका मिलेगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर प्लानिंग के साथ काम करना होगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिलने की संभावना है. आपके द्वारा आज प्रोफेशनल तरीके से बेहतर डिसीजन किया जा सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ आपके बेहतर संवाद होंगे. अपनी बात को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करें. किसी भी कार्य के प्रति आपकी मजबूत तैयारी आपको बेहतर परिणाम देगी. नये व्यवसाय की शुरुआत एवं पुरानी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए आज का दिन शानदार है.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है. किसी जरूरी खर्च की वजह से आपके बजट का संतुलन बिगड़ सकता है. आर्थिक मामलों में नियंत्रण बनाकर रखें. पुराने पेमेंट के लिए लोगों से फॉलो अप करें. किसी भी आर्थिक निर्णय में स्पष्टता बनाकर रखें. जल्दबाजी में कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी दूसरे व्यक्ति के प्रभाव या बातों में आकर किया गया निवेश हानिकारक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : व्यक्तिगत जीवन में आपका फोकस कम रहेगा. जिसकी वजह से पार्टनर के साथ संबंधों में दूरियों का एहसास होगा. आज आपके संबंधों में भावुकता की कमी देखने को मिलेगी. किसी भी छोटी बात को बड़ा इशू ना बनाएं. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध एवं विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ाने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में बेहतर भविष्य को लेकर परिवार के साथ लंबी चर्चा हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : घर से निकलते समय सबसे पहले सीधा पैर बाहर रखें. 5 कदम उल्टा चलकर काम पर जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं