Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपके मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपकी सुंदरता, फैशन से प्रभावित होंगे. आपके आकर्षण से लोग आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : फैशन इंडस्ट्री, ज्वेलरी, रेस्टोरेंट, इंटीरियर, डिजाइनर आदि बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद करामाती रहेगा. आज आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. ऑफिस में किसी महिला अधिकारी से आपको बड़ा सपोर्ट प्राप्त होगा. आपका अट्रैक्शन जबरदस्त रहेगा. सामने से आपको आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. किसी बड़े ऑर्डर या डील के लिए काफी समय से कर रहे प्रयास आज सफल हो सकते हैं. लग्जरियस से संबंधित बिजनेस में आज बड़ा लाभ हो सकता है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज का दिन फाइनेंशियल सबसे स्ट्रांग रहेगा. आज अचानक बड़ा धन लाभ आपको हो सकता है. अटका हुआ कोई धन अचानक से आपको प्राप्त होगा. घर में पत्नी अथवा माता के माध्यम से अथवा सलाह से लाभ की स्थिति बनेगी. लग्जरी से रिलेटेड सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करने से फायदा मिलेगा. आज आपका खर्च घर की सजावट और लग्जरियस पर होगा. किसी व्यक्ति को गिफ्ट देने से आपका धन खर्च होगा. जबरदस्त खर्चों के बावजूद आपकी इनकम बेहतरीन रहेगी. आज आपके ऊपर धन की बारिश होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन रिश्तों में प्यार और रोमांस के साथ अट्रैक्शन को बढ़ावा देगा. पार्टनर के लिए आज आप काफी स्पेशल रहेंगे. सिंगल जातकों के लिए आज प्रेम संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों में विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी. अचानक आपके जीवन में कोई सेलिब्रिटी टाइप व्यक्ति एंट्री ले सकता है. आपके वैवाहिक जीवन में काफी प्रेम और अट्रैक्शन रहेगा. जीवन साथी के साथ डिनर, कोई सरप्राइज गिफ्ट अथवा कोई रोमांटिक ट्रिप प्लान करें. आज पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज नेचुरल इत्र अथवा ब्रांडेड परफ्यूम हो दोनों हाथों के शुक्र पर्वत पर लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं