विज्ञापन

Numerology prediction 5 : तेज निर्णय करने की क्षमता से होगी करियर में प्रगति, दिमागी कसरत से होगा लाभ

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और चंद्र की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपका दिमाग बहुत तेज काम करेगा. व्यवसाय में तुरंत निर्णय से लाभ की स्थिति बनेगी. आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : तेज निर्णय करने की क्षमता से होगी करियर में प्रगति, दिमागी कसरत से होगा लाभ
आपकी स्मार्टनेस से ऑफिस में आपकी सराहना होगी.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपका बात करने का तरीका काफी निराला रहेगा. आपके शब्द लोगों के दिल में जगह कर लेंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल से आप काफी अट्रैक्टिव रहेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : मीडिया, सेल्स, अकाउंट्स और शेयर बाजार से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपका दिमाग एकदम सुपर फास्ट काम करेगा. कई काम एक साथ कर सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपका प्रेजेंटेशन सबसे शानदार रहेगा. नई जॉब के लिए प्रयासरत लोगों के लिए सामने से ऑफर प्राप्त होगा. आपकी स्मार्टनेस से ऑफिस में आपकी सराहना होगी. किसी कार्य के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है. लीगल मैटर्स में आज आपको लाभ की स्थिति बनेगी. किसी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ी डील फाइनल हो सकती है. सोशल मीडिया या ऑनलाइन क्लाइंट से बातचीत में डील फाइनल हो सकती है. पार्टनर के साथ व्यवसाय में समन्वय बढ़ेगा.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी. आज कई सोर्सेस से धन प्राप्त हो सकता है. मानो आज पैसे की बारिश आपके ऊपर हो सकती है. शेयर बाजार और म्युचुअल फंड से बड़े लाभ की उम्मीद है. किसी कार्य के पूरे होने से आपको कमीशन के रूप में बड़ा लाभ हो सकता है. दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घूमने फिरने और मौज मस्ती में धन खर्च हो सकता है. आज किसी व्यक्ति को पैसा उधार ना दें,अन्यथा डूब जाएगा. इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके बारे में पूरा विचार करें और किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर आगे बढ़े.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में एक दूसरे के साथ मौज मस्ती और रोमांस का मौका मिलेगा. आपका फ्लर्टिंग नेचर पार्टनर के साथ संबंधों को मजबूत करेगा. आपकी बातचीत और स्मार्ट थिंकिंग से पार्टनर काफी आकर्षित हो सकता है. सिंगल जातकों के लिए प्रेम संबंधों में कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने के लिए आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती और आउटिंग का प्लान करें. आज पार्टनर को रोमांटिक डिनर सरप्राइज गिफ्ट की तरह दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

आज का उपाय : आज अपने पर्स में 7 हरी इलायची एवं अपनी जेब में हरा रुमाल रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com