Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.आज आपके संबंधों में संवेदनशीलता रहेगी. आपके द्वारा काफी मेहनत से कार्य किया जाएगा.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आपके द्वारा आज करियर में जबरदस्त मेहनत की जाएगी. कार्य स्थल पर आपकी मेहनत और ईमानदारी से बड़ी डील फाइनल हो सकती है. टीम के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने पर बेहतर परिणाम हासिल होंगे..नई नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.इंटरव्यू अथवा किसी मीटिंग में आपके द्वारा प्रभावशाली प्रेजेंटेशन से कामयाबी मिलेगी.उच्च अधिकारियों के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा.नए ग्राहकों के द्वारा व्यवसाय में बड़े आर्डर मिल सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति बनेगी. व्यवसाय में नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे. किसी कॉन्ट्रैक्ट या कमिटमेंट से पहले उसकी जानकारी कर लें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थायी रहेगी.सेविंग पर आपका ध्यान रहेगा. लम्बी अवधि के निवेश से विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना करें. धन खर्च करते समय भावनाओं पर नियंत्रण करें. घर की महिलाओं के द्वारा आज शॉपिंग पर धन खर्च हो सकता है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति मजबूती होगी.भरोसा और लगाव बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के द्वारा बेहतर सहयोग मिलेगा.अनमैरिड लोगों के लिए विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. किसी साधारण बात की वजह से गलतफहमी होने की संभावना है. किसी भी विवाद की स्थिति में खुलकर बातचीत करें एवं एक दूसरे के प्रति भरोसा बनाकर रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज अपने वजन के दसवे हिस्से के बराबर चावल गरीबों में दान करें. किसी कुष्ठ रोगी को खाने का सामान दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं