विज्ञापन

Numerology Prediction 7 : विचारों की गंभीरता और परिस्थितियों की बेहतर समझ से खुलेंगे सफलता के द्वार

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और मंगल की ऊर्जा के संचार से आपको भविष्य से संबंधित बड़ी प्लानिंग के लिए आत्म चिंतन करना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7 : विचारों की गंभीरता और परिस्थितियों की बेहतर समझ से खुलेंगे सफलता के द्वार
व्यवसाय में रहें सतर्क.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपको पूर्व में किए गए कार्यों से सीखते हुए, आत्म चिंतन के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहतर स्ट्रेटजी तैयार करनी होगी. ओवरथिंकिंग नहीं करनी है. सही समय पर बेहतर निर्णय करें. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपके साइलेंट नेचर की वजह से आज आपके कार्य स्थल पर पर्दे के पीछे की परिस्थितियों समझ में आएगी. कम बोल कर अपनी समझदारी के माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान आपके द्वारा आसानी से कर दिया जाएगा. रिसर्च,कंसल्टेशन और धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे. आपके द्वारा आज अपनी प्रतिभा को दिखने में संकोच किया जा सकता है. आपको आज आगे आकर अपनी सोच का इस्तेमाल करके व्यवसायिक बेहतर निर्णय लेने हैं. आपकी दूर दृष्टि सोच व्यवसाय के लिए बेहतर सिद्ध होगी. फॉरेन करंसी, डिजिटल व्यापार या कंसल्टेशन सेक्टर में आपको बड़े अवसर प्राप्त होंगे. किसी भी डील को फाइनल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में अप एंड डाउन जैसी सिचुएशन बनी रहेगी. बीच-बीच में लाभ के छोटे-छोटे अवसर प्राप्त होंगे. फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय सतर्कता रखनी होगी. आज का दिन सेविंग्स पर फोकस करने के लिए एवं इन्वेस्टमेंट से संबंधित मार्केट रिसर्च के लिए काफी शानदार है. आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी. आज किसी व्यक्ति को उधार माल नहीं देना है. व्यवसाय में साझेदारी से संबंधित प्रपोजल पर कोई भी निर्णय ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके शांत रहने की वजह से प्रेम संबंधों एवं दांपत्य जीवन में दूरी तथा गलतफहमी बढ़ सकती है. इसलिए अपनी भावनाओं को शब्दों में पार्टनर के सामने व्यक्त करें. अन्यथा आपको गलत समझा जा सकता है. आपके द्वारा खुलकर बातचीत करने से आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह के वाद विवाद से आपको बचना होगा. जीवनसाथी को प्राथमिकता दें. उसके विचारों का सम्मान करें. समय निकालकर जीवनसाथी एवं परिजनों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएं. इससे आपके संबंधों में मधुरता आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : खाकी.

आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान में जाकर उसकी साफ-सफाई और साज- सज्जा में अपना योगदान दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com