Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके अंदर बेहतर आत्मविश्वास और जबरदस्त सोच आपके कार्यों में प्रगति देगी. आपकी सोच काफी प्रभावशाली एवं स्पष्ट रहेगी. आपको करियर में कुछ बेहतर प्राप्त करने के लिए अनुशासन और प्लानिंग बेहतर रखनी होगी. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतर इमेज डेवलप होगी. करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आपके अनुभव का पूरा लाभ प्राप्त होगा. एक से अधिक अवसर मिलने पर करियर में सही मौके का चुनाव करने के लिए जल्दबाजी ना करें. मौका मिलने पर आप अपने हुनर का पूरा प्रयोग करें. नई योजना और स्ट्रेटजी से ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर होंगे इससे व्यवसाय में लाभ होगा. व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन सोच समझकर करें.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी बेहतर रहने की संभावना है. एडिशनल इनकम के नए आइडिया आज कारगर हो सकते हैं. आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा लाभ आपको प्राप्त होगा.आपके खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. फाइनेंशियल डिसीजन लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर होंगे. इन्वेस्टमेंट या सेविंग्स के लिए निर्णय जल्दबाजी में ना करें. ज्यादा रिस्की डील आपके लिए हितकर नहीं है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज बातचीत काफी पॉजिटिव और ओपन हो सकती है. ओपन कम्युनिकेशन की वजह से आपके संबंध काफी मजबूत हो सकते हैं. आपकी बातचीत करने के तरीके से आपका पार्टनर काफी प्रभावित होगा. पहले से चला आ रहा मनमुटाव अथवा गलतफहमी या कोई भी विवाद आपसी बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकता है. आज आपके रिश्तों को सहेजने पर जोर देना चाहिए. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपकी कई समस्याओं को खत्म कर सकता है. जीवनसाथी का सम्मान करें, उसकी सलाह को महत्व दें. पारिवारिक किसी मामले में आपकी समझदारी से बड़ा विवाद टल सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.
आज का उपाय : किसी छात्र को आज कॉपी, किताब, पेन एवं शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं