Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. नए-नए विचारों के बीच आपको अपनी मानसिक स्थिति पर कंट्रोल करना होगा. आज आप कोई बेहतर निर्णय कर सकते हैं. जिससे आपकी सिचुएशन पहले से बेहतर होगी.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज टीम के साथ मिलकर आप बेहतर कार्य कर सकेंगे. आपकी अधिक मेहनत और टीममेट्स के प्रति सहयोग की भावना से आपका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होगा. नई नौकरी या नए बिजनेस के शुरुआत का अवसर प्राप्त हो सकता है. आज बातचीत के दौरान किसी की भी बातों से प्रभावित होकर भावनाओं में आकर कोई निर्णय न करें. व्यवसाय में पार्टनरशिप प्रपोजल लाभदायक रहेगा. ग्राहकों के साथ बातचीत बेहतर रहेगी. आज कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन जल्दबाजी में नहीं करना है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग होगी. इसे स्थायित्व प्रदान करने के आपको प्रयास करने चाहिए. अचानक घर में कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. कोई मेडिकल इमरजेंसी पर धन खर्च होने का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति को बेहतर रखने के लिए बजट प्लान करें. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट और उधार धन से संबंधित आज बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति लगाव काफी अधिक होगा. आपके संबंध भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे. आपके पार्टनर के द्वारा आपकी फीलिंग और केयरिंग नेचर को काफी समझने का प्रयास किया जाएगा. आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग की वजह से गलतफहमी हो सकती है. जीवन साथी के प्रति आपका समर्पण और केयरिंग नेचर आपके रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाएगी.आज पार्टनर और परिवार के साथ बैठकर बातचीत करें और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम.
आज का उपाय : आज किसी भी धर्म स्थान जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च अथवा किसी भी आश्रम में पानी का वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं