विज्ञापन

25 August 2026 Numerology Horoscope 7: गहरी सोच से सुलझेगी बड़ी समस्या, करियर में मिलेंगे नए अवसर

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु की डबल ऊर्जा आपको आज बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी. आइये जानते हैं मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

25 August 2026 Numerology Horoscope 7: गहरी सोच से सुलझेगी बड़ी समस्या, करियर में मिलेंगे नए अवसर
मूलांक 07 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 7 / मूलांक 7: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर:

आज आपकी डीप थिंकिंग से किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी. आपकी गहरी सोच की वजह से किसी भी समस्या को आसानी से खत्म किया जा सकेगा. रिसर्च, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और लेखन से संबंधित कार्य में कामयाबी मिलेगी. आज नया बिजनेस स्टार्ट या बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट का बेहतरीन दिन है. पुराने किसी ग्राहक के माध्यम से कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है.

Finance / फाइनेंस:

आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. इनकम में स्थायित्व देखने को मिलेगा. पुराने इन्वेस्टमेंट के माध्यम से कोई बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. किसी भी व्यक्ति के दबाव या प्रभाव में आकर निवेश न करें. ज्यादा रिस्क लेकर किया गया इन्वेस्टमेंट हानिकारक होगा. शेयर बाजार, ट्रेडिंग और क्विक मनी से दूरी बनाकर रखें. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसके बारे में पूरी रिसर्च करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:

संबंधों में आज अधिक गहराइयां रहेगी. पार्टनर के दिल की बात आज आपके सामने होगी. स्पष्ट शब्दों में बातचीत करने से बेहतर संबंध बनेंगे. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. ओवर थिंकिंग और मूड स्विंग्स की समस्या से रिश्ते खराब होने की संभावना है. किसी शांत स्वभाव के व्यक्ति के साथ बातचीत बेहतर रहेगी. किसी मिस्टीरियस टाइप के व्यक्ति के साथ आपका प्रेम संबंध या विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. इंटर कास्ट मैरिज की बातचीत में सफलता मिलेगी.

Lucky Number / शुभ अंक: 3
Lucky Color / शुभ रंग: बेंगनी 

आज का उपाय: आज एक सफेद फूल अपने हाथ में लेकर अपने दिल की बात है एवं उसे माता सरस्वती के सामने अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com