Personality Number 1 / मूलांक 1: किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. किसी भी महत्वपूर्ण बात में आपको एक बार सोचना होगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें. पुराने किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से आज कोई बड़ा अवसर प्राप्त होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर:
आज नौकरी में आपकी प्लानिंग और स्मार्ट थिंकिंग से किसी बड़े कार्य में कामयाबी मिलेगी. कार्यस्थल पर आपके द्वारा किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीड रोल किया जा सकता है. व्यवसाय में आपको पुराने ग्राहकों के साथ फिर से बातचीत करनी होगी. रिसर्च, मैनेजमेंट और खुद के व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों को आज काफी बेहतर प्रोजेक्ट या कोई डील मिल सकती है. किसी इन्वेस्टमेंट से संबंधित काम में कामयाबी मिलेगी.
Finance / फाइनेंस:
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने की संभावना है. किसी बड़े पुराने फाइनेंशियल मैटर में आपके प्रयासों से मूवमेंट हो सकता है. फ्यूचर में आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आप सेविंग्स के लिए कार्य करेंगे. ज्यादा प्रॉफिट देने वाली योजनाओं से सावधान रहें. किसी रिश्तेदार अथवा मित्र के माध्यम से इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी भी बड़े फाइनेंशियल डिसीजन या कमिटमेंट में सावधानी रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन :
आज आपके दिमाग में रिश्तों को लेकर कई चुनौतियां रह सकती है. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेगी. आपके रिश्तों में बातचीत के दौरान अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त करना होगा. अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत प्रारंभ हो सकती है. पहले से चले आ रहे मतभेद आज आपकी बातचीत से खत्म हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक: 6
Lucky Color / शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: एक लाल कपड़े में रखकर साथ गेहूं के दाने जमीन में कहीं गाढ़ दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं