Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके कामों में सक्रियता रहेगी. किसी भी प्रकार के कार्य में निर्णय लेते समय आपको सतर्कता रखनी होगी. भाग्य का सहारा मिलेगा, लेकिन रिस्क लेने से दिक्कत हो सकती है. समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ें. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी नॉलेज की वजह से ऑफिस में लोग आपके इर्द-गिर्द रहेंगे. आपकी नॉलेज से संगठन को लाभ मिलेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता और बेहतर प्रबंधन क्षमता की वजह से कई कार्यो में आपको सफलता हासिल होगी. आपको अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रदर्शन करना होगा. आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें. अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सही रणनीति बनाएं एवं पुराने संपर्कों से फिर से कनेक्ट करने का प्रयास करें. लोगों से बातचीत करने की क्षमता और आपके सही निर्णय आपके लिए बेहतर अवसर प्रदान करेंगे.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. इनकम बढ़ाने के लिए आज आपके प्रयास मजबूत होंगे. फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए सेविंग्स पर ध्यान दें. कोई प्रॉफिट या रिस्की डील करने से बचना होगा. ज्यादा लालच आपको नुकसान करवा सकता है. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर नहीं है. वित्तीय मामलों में धैर्य और अनुशासन रखना आपके लिए बेहतर होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा. रिश्तो को मजबूत करने के लिए आप समझदारी से निर्णय लेंगे. अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. उसकी बातों को सुनें. आज उसकी सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. आज रिश्तो में नई ऊर्जा का संचार होगा. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग की भावना बढ़ेगी. जीवन साथी के साथ आज किसी धार्मिक स्थान पर ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.
आज का उपाय : आज किसी बकरी को भुने हुए चने और जलेबी खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं