Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता के साथ आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. आपकी मेहनत और संघर्षों से पूर्व में किए गए प्रयासों से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी डिसीजन मेकिंग पावर और किसी भी कार्य को पूरे समर्पण के साथ करने से लोग प्रभावित होंगे. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपका सहयोग करेंगे. अचानक आपके करियर में नई जिम्मेदारी से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. अधीनस्थ कर्मचारी और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाकर रखें. किसी भी डील करते समय अपना आत्मविश्वास कमजोर न होने दे. व्यवसाय में आज आपको अचानक लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता के साथ उन पर ध्यान दें. नई रणनीति और प्लानिंग से आज आपको लाभ होगा.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति अचानक मजबूत होगी. कोई बड़ा धन लाभ अचानक से हो सकता है, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा. फाइनेंशियल संतुलन बनाकर चलना होगा. इनकम को बढ़ाने के लिए आज आप नए प्रयोग कर सकते हैं. घर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,नई गाड़ी अथवा इन्वेस्टमेंट को लेकर अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, आज आपको पहले आर्थिक योजनाएं बनानी होगी उसके बाद कोई बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन लें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में पॉजिटिविटी बनी रहेगी. बातचीत के दौरान आप काफी आकर्षक और कॉन्फिडेंस में रह सकते हैं. कार्य की अधिकता के बावजूद आप प्रेम संबंधों के लिए समय निकालकर बातचीत करें. नए और कई प्रेम संबंधों की ओर आकर्षण आपको दिक्कत में डाल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी. फ्यूचर से रिलेटेड जिम्मेदारियों पर चर्चा हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी.
आज का उपाय : आज पक्षियों को चुंगने के लिए सात प्रकार के अनाज अपने ऊपर 21 बार उतार कर डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं