विज्ञापन

23 July 2026 Numerology Horoscope 9: बेहतर नेतृत्व क्षमता और निर्णय से होगी लाभ की स्थिति!

आज के दिन का अंक 4 है और मूलांक 9 जो मंगल और राहू की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी.आज आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.रुके हुए कार्य आपके प्रभाव और मेहनत से शुरू हो सकते हैं.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर .

23 July 2026 Numerology Horoscope 9: बेहतर नेतृत्व क्षमता और निर्णय से होगी लाभ की स्थिति!
बेहतर फैसलों से मिलेगा लाभ, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज आपके अंदर जबरजस्त ऊर्जा का प्रवाह रहेगा. क्रोध और जल्दबाजी से बचकर रहने में लाभ होगा. आज आपको धैर्य से निर्णय लेने होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी. आपके नेतृत्व में आज टीम बेहतर कार्य करेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आप पर भरोसा किया जाएगा. आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. नई नौकरी के प्रयास इंटरव्यू और प्रमोशन से संबंधित आज खुशखबरी मिल सकती है. सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग और एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. व्यापार में आज कामयाबी मिल सकती है.किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए आज दिन शानदार रहेगा. साझेदारी के व्यवसाय में आर्थिक निर्णय लेते समय पार्टनर के साथ समन्वय स्थापित करना होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर मिल सकता है. एडिशनल इनकम बढ़ेगी. आपके प्रयास से धन प्राप्ति में सफलता हासिल होगी. आज किसी व्यक्ति के प्रभाव या भावुकता में आकर धन खर्च करने से बचना होगा. आज आपके द्वारा बेहतर बजट प्लान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इन्वेस्टमेंट करते समय धैर्य रखें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में लाभ मिलेगा. रक्षा क्षेत्र, प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल एस्टेट में पैसा लगाने से लाभ की स्थिति बनेगी.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. एक दूसरे के प्रति विश्वास और ईमानदारी से संबंधों में मधुरता आएगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपको आज बेहतर सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ बेहतर भविष्य के लिए लंबी चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से प्रेम संबंध बन सकते हैं,जो स्पोर्ट्स अथवा रक्षा क्षेत्र से जुड़ा हो. परिवार के साथ समय व्यतीत करने से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : गुलावी  

आज का उपाय : आज अपने शरीर के वजन के दशवे हिस्से के बराबर फलों को डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com