Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज किसी भी कार्य में आपको संयम रखना होगा. शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.लेकिन आपके द्वारा उन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है.दिन का अंत बेहतर परिणाम और किसी नई शुरुआत के साथ हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी मैं बढ़ोतरी होगी.उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको कोई बड़ा कार्य दिया जा सकता है. आपके ट्रांसफर से संबंधित फाइल में प्रगति देखने को मिलेगी. नई नौकरी के लिए किसी मित्र के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.सरकारी नौकरी कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. विद्यार्थियों को आज अनुशासन में रहकर अधिक मेहनत और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा. व्यवसाय में शुरुआती दिक्कतों के बाद स्थाई रूप से प्रगति हो सकती है.नए ग्राहकों के साथ बेहतर डील होने की संभावना है.आपकी रणनीति से व्यवसाय के विस्तार में सफलता हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है.आपके द्वारा किए गए प्रयासों से बेहतर लाभ की स्थिति बनेगी. पुराने निवेश के माध्यम से रिटर्न अच्छा प्राप्त होगा. अनावश्यक रूप से खर्चों को कंट्रोल करें. समाज में मजबूती दिखाने के लिए खर्च न करें. लॉन्ग टर्म पर इन्वेस्टमेंट करने से लाभ मिलेगा. किसी भी नई स्कीम में बिना जांच परख के पैसा ना लगाएं. भावनाओं में आकर या किसी व्यक्ति के प्रभाव में इन्वेस्टमेंट करने से दिक्कत होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज आपके पार्टनर पर भरोसा बनाकर रखना होगा. पहले से यदि किसी बात पर मतभेद है तो आज बातचीत के माध्यम से उसे दूर करने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में आपके पार्टनर के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा. आपके कार्यों में, आपकी स्ट्रेटजी में पार्टनर के सहयोग मिलने से आपका जीवन आसान हो सकता है. अनमैरिड लोगों के बचपन के किसी मित्र से मुलाकात एवं नए प्रेम संबंधों में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : नेवी ब्लू
आज का उपाय : कुष्ठ रोगियों एवं जरूरतमंद लोगों में आज सरसों के तेल और उड़द दाल से बने पकोड़े वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं