Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपका मन काफी शांत और गंभीर मुद्रा में रहेगा. आज किसी भी जटिल स्थिति को आप अंदर से समझने का प्रयास करेंगे. भविष्य से संबंधित योजना बनाने में आपको कामयाबी मिलेगी.किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपके द्वारा आज बेहतर सोच और सूझबूझ के साथ किसी भी कार्य का विश्लेषण किया जाएगा. आपकी पहचान आज सबसे अलग रहेगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में उलझी हुइ समस्या का समाधान मिल सकता है.रिसर्च, टेक्नोलॉजी, मेडिकल और अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों के लिए आज किसी भी कार्य को सीखने और समझने में गंभीरता दिखानी होगी.व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए फैसलों से लाभ की स्थिति बनेगी.आज साझेदारी में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. ग्राहकों के साथ आपका मजबूत रिश्ता बनेगा.ऑनलाइन बिजनेस और कंसल्टेंसी में कामयाबी मिल सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई रूप से मजबूत बनेगी. रुके हुए प्रोजेक्ट के माध्यम से आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. आज भविष्य में बचत पर ध्यान केंद्रित करें. आर्थिक मामलों में आपको समझदारी का परिचय देना होगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें.किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी करना हितकर रहेगा.भावनाओं में आकर या किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भरोसा और भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. छोटी-छोटी बातों पर आज प्रतिक्रिया देने से रिश्तो में तल्खी आ सकती है.बातचीत और संबंधों में आज ईमानदारी रखने से रिश्ते मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक स्थिति मजबूत होगी.विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज सात प्रकार के अनाज मिलाकर पक्षियों को डालें, एवं चावल, नारियल और कच्चे दूध का गरीब लोगों में दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं