Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपके आत्मविश्वास और व्यवहार से कई कार्य आसानी से बन सकेंगे. सामाजिक जीवन में आपके सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाओं को लागू करने से लाभ की स्थिति बनेगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा अधिक मेहनत से कई कार्य आसानी से किया जा सकेंगे. नई नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं. ऑफिस में आपको प्रमोशन या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज आपके द्वारा बेहतर और सकारात्मक तरीके से कार्य किया जाएगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपका व्यवहार काफी बेहतर रहेगा. आज आपकी प्रतिभा देखकर लोग काफी आकर्षित होंगे. व्यवसाय में आज नए अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस के विस्तार करने के लिए आज का दिन शानदार है. आपकी स्ट्रेटजी से आपके कंपीटीटर्स धराशाई हो सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पार्टनर के साथ समन्वय बनाकर चलें. किसी भी निर्णय में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी.
Finance / फाइनेंस: एक से ज्यादा जगह से आज आपको धन लाभ होने की संभावना है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई रूप से मजबूत हो सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. खुद की कंफर्ट और लग्जरियस पर आज अधिक धन खर्च हो सकता है. नई गाड़ी अथवा घर के इंटीरियर पर धन खर्च होने की संभावना है.आज आपको किसी महिला की सलाह से विशेष लाभ हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के दौरान सावधान रहना होगा. ज्यादा लालच की वजह से निवेश में नुकसान हो सकता है.धैर्य के साथ किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ की स्थिति बनेगी. अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में रोमांस का मौका मिलेगा.एक दूसरे के साथ लगाव बढ़ेगा. पहले से किसी बात को लेकर चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में पार्टनर का सहयोग आपके जीवन में काफी मजबूती बढ़ाएगा. आज आपका आकर्षण काफी अधिक होगा. आज अनमैरिड लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. परिवार के साथ समय व्यतीत करें.आज का दिन सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए बेहतर रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज गरीबों को चावल का दान करें, छोटी छोटी बच्चियों को इत्र और श्रंगार का सामान दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं