Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज काफी तेज गति से किसी भी कार्य को करने के लिए आपके अंदर उर्जा का संचार होगा.नए लोगों से मुलाकात काफी लाभदायक रह सकती है. आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपका टैलेंट की ऑफिस में काफी सराहना होगी. आपकी स्मार्ट थिंकिंग और कार्य करने के तरीके से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे. नई नौकरी के इंटरव्यू में आज सफलता मिल सकती है. काफी समय से प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. कम्युनिकेशन, मीडिया, सोशल मीडिया और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. लाभ के कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे. नए स्किल सीखने के लिए आज का दिन शानदार है. व्यवसाय में साझेदारी एवं नए ग्राहकों के द्वारा कोई बड़ी डील मिल सकती है. डिजिटल व्यापार के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. ऑनलाइन अथवा ईमेल के माध्यम से विदेश से संबंधित व्यवसाय में आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी. पेंडिंग पेमेंट मिल सकता है. इनकम को बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे.समाज में दिखावे और ऑनलाइन खरीदारी को इग्नोर करें. अपने खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास करें. खरीदारी करते समय प्राथमिकता तय करें.आज छोटी -छोटी बचत भविष्य में बड़े लाभ के अवसर देगी. इन्वेस्टमेंट के मामले में आज धैर्य रखें.ज्यादा लालच में आकर किसी योजना में बिना जानकारी के निवेश करने से नुकसान हो सकता है.किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर इन्वेस्टमेंट करने से लाभ की स्थिति बनेगी. शेयर बाजार, ट्रेडिंग और इंट्राडे के माध्यम से धन लाभ हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है.संबंधों में आज काफी एक्साइटमेंट रहेगा. किसी छोटी बात की वजह से गलतफहमी बढ़ सकती है. इसलिए संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आज दिल बड़ा रखें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आज बेहतर समय व्यतीत होगा. एक दूसरे के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी. अनमैरिड लोगों के लिए विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी.आज एक से ज्यादा अफेयर आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेंगे. रिश्तों में झूठ की वजह से विवाद हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : आज किसी गाय को साबुत मूंग उबालकर शक़्कर और देशी घी मिलाकर खिलाएं. पक्षियों को दाना डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं