Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज आपके अंदर एक जुनूनी ऊर्जा कार्य करेगी,जो आपकी इच्छा शक्ति को काफी मजबूत बनाएगी. लोगों के मत से भिन्न आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आज प्राप्त हुए अवसर का सदुपयोग करने से बेहतर भविष्य होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके कार्य करने का तरीका और जिम्मेदारी को समझने का नजरिया अन्य लोगों से आपको बेहतर दिखाएगा. किसी पुराने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी सोच से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. किसी छोटी बात पर विवाद की वजह से नौकरी छोड़ने का विचार बन सकता है. धैर्य और समझदारी के साथ मामले की गंभीरता को समझें. व्यवसाय में आज प्रगति धीमी रहेगी, लेकिन आज किए गए बड़े निर्णय भविष्य में बेहतर संभावनाओं को लेकर आएंगे. बाजार और ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझ कर व्यवसाय में निर्णय करें.
Finance / फाइनेंस : आज जल्दबाजी और ओवर एक्साइटमेंट में कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें. संतुलित होकर आज फाइनेंशियल कमिटमेंट करें.आर्थिक स्थिति में अप एंड डाउन बना रह सकता है.अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.बिना लिखित समझौते के कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन या उधार लेनदेन नुकसानदायक रहेगा.किसी भी निवेश को करने से पहले धैर्य पूर्वक उसकी जानकारी करें. लॉन्ग टर्म और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के माध्यम से बेहतर लाभ प्राप्त होगा.इन्वेस्टमेंट में आज रिसर्च मजबूत होने से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में धैर्य रखने से मजबूती आएगी. रिश्तो में आज गंभीरता रखने की आवश्यकता है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा बड़ा विवाद आपके संबंधों को खराब कर सकता है. अपने दिल की बात आसान शब्दों में पार्टनर के सामने रखें. इससे आपके रिश्तों में मथुराता आएगी. वैवाहिक जीवन में भविष्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लंबी चर्चा हो सकती है. दोनों लोगों के द्वारा कोई बेहतर निर्णय लिया जाएगा. आज अचानक किसी मिस्टीरियस टाइप व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. यह मुलाकात साधारण नहीं होगी.प्रेम संबंध और वैवाहिक बातचीत तक आगे जा सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : डार्क ब्राउन
आज का उपाय : आज गरीब लोगों, भिखारियों एवं जरूरतमंदों को नीले रंग के कपड़ों का दान करें, साथ ही कबूतर को बाजार डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं