विज्ञापन

23 July 2026 Numerology, Horoscope 3: आपके द्वारा इनकम बढ़ाने के प्रयास होंगे सफल!

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और राहू की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आप बेहतर तरीके से किसी भी कार्य का निर्णय कर सकेंगे.काफी समय से रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

23 July 2026 Numerology, Horoscope 3: आपके द्वारा इनकम बढ़ाने के प्रयास होंगे सफल!
मेहनत से बढ़ेगी आय, करियर में मिलेंगे नए अवसर.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपकी कार्यप्रणाली से आज लोग काफी प्रभावित होंगे. आपका अनुभव और बेहतर नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रेरित करेगी.आपको आज अपना व्यवहार सरल और विनम्र बनाकर रखना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपका अनुभव और टैलेंट आज लोगों को काफी आकर्षित करेगा. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है.प्रमोशन, ट्रांसफर से जुड़ी हुई सकारात्मक खबर आज मिलने की संभावना है. सरकारी नौकरी से संबंधित प्रयास में सफलता मिल सकती है. कॉरपोरेट से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन कामयाब रहेगा. व्यवसाय में आज आपकी योजनाएं बेहतर लाभ दे सकती है. नए बिजनेस की ओपनिंग के लिए आज का दिन बेहतर है.डिजिटल बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी. नए लोगों के साथ बिजनेस टर्म लाभदायक रहेंगे.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर रहेगी. इनकम को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. किसी विवाद की वजह से रुका हुआ धन आज वापस मिलने की संभावना है. इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है. परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन खर्च होने की संभावना है. बजट और सेविंग्स पर विशेष ध्यान दें. प्रॉपर्टी, SIP, म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने से अधिक लाभ मिलेगा. ज्यादा लालच और शॉर्ट मनी नुकसानदायक रह सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में एक दूसरे का सम्मान करना काफी बेहतर संबंध बनाएगा. प्रेम संबंधों में विवाह को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. पहले से चला आ रहा विवाद आपकी समझदारी से खत्म हो सकता है.आपकी प्रोफेशनल लाइफ में जीवनसाथी का बेहतर सहयोग मिलेगा. घर के किसी सदस्य के द्वारा आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है.किसी मेच्योर और योग्य व्यक्ति के साथ विवाह से संबंधित बातचीत या प्रेम संबंध बनने की संभावना है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी  

आज का उपाय : किसी गाय के लिए केले,चने की दाल अथवा आटे में गुड़ मिलाकर,लोए बनाकर खिलाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com