विज्ञापन

23 July 2026 Numerology Horoscope 2: म्युचुअल फंड और सरकारी योजनाओं में निवेश से होगा लाभ!

आज दिन का अंक है 4 और आपका मूलांक 2 है. आज चन्द्रमा और राहू की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपकी भावनाएं काफी मजबूत होंगी.आपके मन में काफी समय से चल रही उलझने खत्म हो सकती है.  आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

23 July 2026 Numerology Horoscope 2: म्युचुअल फंड और सरकारी योजनाओं में निवेश से होगा लाभ!
निवेश में लाभ के संकेत, मददगार स्वभाव से बढ़ेगी पहचान.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप धैर्य और समझदारी के साथ समस्या का समाधान कर सकते हैं. आज आपको करियर में बेहतर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा काफी मेहनत की जाएगी.आपका स्वभाव काफी संवेदनशील रहेगा. आप लोगों की काफी मदद करेंगे. इससे आपकी अलग पहचान बनेगी. उच्च अधिकारियों को आपके सुझावों पर काफी भरोसा होगा. आपको कोई बेहतर नवीन जिम्मेदारी दी जा सकती है. नई नौकरी की तलाश किसी मित्र अथवा एजेंसी के माध्यम से पूरी हो सकती है.विद्यार्थियों को आज अपना लक्ष्य ध्यान में रखकर बेहतर तैयारी करनी होगी.बैंकिंग, शेयर बाजार, काउंसलिंग, होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र के लिए आज का दिन शानदार है. व्यवसाय में आज ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे. कोई बड़ी डील अचानक से आपके व्यवसाय को बढ़ाएगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रह सकती है. किसी मित्र अथवा रिश्तेदार को दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने के लिए कई स्रोत मिल सकते हैं. घर के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आज आपका दिन खर्च बढ़ने की संभावना है. आज बचत करने के लिए ध्यान केंद्रित करें और खरीदारी करते समय प्राथमिकता तय करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए SIP और म्युचुअल फंड, सरकारी योजनाओं में निवेश लाभदायक रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंध काफी मधुर हो सकते हैं.किसी गंभीर चर्चा में पार्टनर के साथ शामिल हो सकते हैं. पहले से चला आ रहा विवाद आपके दखल के बाद खत्म हो सकता है.नए प्रेम संबंध और विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है.जीवनसाथी की तरफ से काफी सपोर्ट प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. छोटी-छोटी बातों पर रोक-टोक करने से रिश्तों में तनाव हो सकता है. मूड स्विंग्स और ओवर थिंकिंग की वजह से रिश्तों में बातचीत बिगड़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर  

आज का उपाय : आज किसी कुष्ठ रोगी को चावल, मिश्री, कच्चे दूध और सफेद वस्त्र का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com