Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके द्वारा काफी शानदार निर्णय लिए जाएंगे. आज आपको परिवर्तन की दिशा में प्रयास करने होंगे. स्पष्ट सोच के साथ आज आगे बढ़ने का प्रयास करें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी कार्यशैली और नेतृत्व करने की क्षमता से ऑफिस में लोग काफी आकर्षित होंगे. उच्च अधिकारियों के द्वारा काफी समय से लंबित प्रमोशन की फाइल आज आगे बढ़ाई जा सकती है.आपके लिए नई जिम्मेदारी या सैलेरी इंक्रीमेंट दिया जा सकता है. आपके द्वारा दी गई एडवाइस से ऑफिस में काफी लाभ की स्थिति बनेगी.किसी बड़े प्रोजेक्ट को आपके द्वारा मूव किया जा सकता है. व्यवसाय में आज आपके प्रयासों से बड़े अवसर मिलेंगे. नई नौकरी और नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है.किसी के साथ कोलैबोरेशन में आज लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे. काफी उत्साह और सकारात्मकता के साथ आप प्रयास करेंगे.उधार दिया गया धन आज वापस मिलने की संभावना है. पूर्व में की गई पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आज धन की प्राप्ति हो सकती है. सामाजिक दिखावे पर कंट्रोल करना होगा.परिवार में किसी के द्वारा आज काफी धन खर्च किए जाने की संभावना है. शेयर बाजार,म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी. ज्यादा जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में काफी पॉजिटिविटी बनी रहेगी. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. पहले से चली आ रही गलतफहमी कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकती है. सिंगल जातकों की किसी अलग विचारधारा के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं. सोशल मीडिया या किसी अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर आपकी मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आज भविष्य की सुरक्षा को लेकर बातचीत सकारात्मक रहेगी.परिवार में छोटे-मोटे विवाद की वजह से दूरियां बढ़ सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : गरीब लोगों या किसी विकलांग व्यक्ति को गेहूं एवं लाल वस्त्र का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं