Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आपके विश्लेषण करने की क्षमता मजबूत होगी. कोई छुपा हुआ रहस्य आपके सामने आ सकता है. अचानक आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : किसी बड़ी समस्या को आप बेहतर तरीके से विश्लेषण करेंगे. उसका समाधान आपके द्वारा आसानी से किया जा सकेगा. इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, एजुकेशन और रहस्यमई चीजों से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शानदार रहेगा. किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा आपको बेहतर सलाह दी जा सकती है. अधीनस्थ कर्मचारियों की सलाह से बचें. अपने विवेक का इस्तेमाल करें. व्यवसाय में आज रिसर्च करने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय करें. मार्केट में जरूरत के हिसाब से इन्वेस्टमेंट करें. ऑनलाइन या विदेश से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिस्थितियां सामान्य रहेगी. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. ज्यादा रिस्क लेकर कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. पूर्व में किए गए निवेश के माध्यम से आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा. फाइनेंशियल स्ट्रेटजी को आज लागू करें. किसी व्यक्ति के प्रभाव में निवेश ना करें. विदेश से संबंधित व्यवसाय अथवा डिजिटल करेंसी में स्थिति लाभदायक रहेंगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स की वजह से रिश्तों में गंभीरता हो सकती है. आपके ज्यादा सोचने की वजह से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है. पार्टनर के व्यवहार से आपका दिल हर्ट हो सकता है. अनमैरिड लोगों को किसी पुराने संबंध में विवाह की बातचीत बन सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कम्युनिकेशन ओपन रखें. इससे पुरानी गलतफहमी और शंका दूर होगी. किसी भी प्रकार के शक या किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज किसी सरकारी विद्यालय में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल,स्टेशनरी आदि का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं