Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आपके द्वारा किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सक्रियता रहेगी. अचानक योजनाओं को क्रियान्वित करना पड़ सकता है. आज के दिन मिला हुआ अवसर आपके बेहतर भविष्य को बना सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपके कार्य करने की क्षमता मजबूत होगी. आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से आपकी पहचान बढ़ेगी. किसी कठिन प्रोजेक्ट की बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. यदि आप नई नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कामयाबी मिलने की संभावना है. नए विकल्प के चुनाव के समय पूरी जानकारी और रिसर्च कर ले. व्यवसाय में आज बदलाव की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. नए प्रोडक्ट या नए बिजनेस को लॉन्च करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखें.
Finance / फाइनेंस : आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी अनप्रिडिक्टेबल रहेगा. इनकम के नए रास्ते बनेंगे.अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. ज्यादा रिस्क लेकर इन्वेस्टमेंट ना करें. शेयर बाजार,ट्रेडिंग एवं म्युचुअल फंड के माध्यम से निवेश करके धन लाभ अर्जित किया जा सकता है. प्रॉपर्टी एवं लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें. किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी एवं रिसर्च करने के बाद निर्णय करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आपकी पर्सनालिटी आज काफी बेहतर रहेगी. आपका आकर्षण जबरदस्त होगा. पार्टनर को आपका व्यवहार डोमिनेंट लग सकता है. प्रेम संबंधों में आज अपने विचारधारा को थोपने का प्रयास न करें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. इंटरकास्ट लव मैरिज में सफलता मिलेगी. लव मैरिज के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज रिश्तो में आसानी रहेगी. पहले से चल रहा विवाद या गलतफहमी दूर हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : किसी भी मंदिर में आप आज नारियल का प्रसाद चढ़ा कर लोगों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं