Personality Number 9 / मूलांक 9: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.लीडरशिप क्वालिटी और आक्रमक नेचर के साथ आज कार्य का संतुलन बनाना होगा. जल्दबाजी नहीं लेकिन जोश और होश में निर्णय लेने होंगे.आज आपको ईगो और गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर: आज आपकी अतिरिक्त सक्रियता और हार्ड वर्किंग आपको नए अवसर दे सकती है. आपके अंदर आज निर्णय लेने की गजब की क्षमता होगी. किसी भी कार्य का नेतृत्व तो आज आपके द्वारा सफलतापूर्वक किया जाएगा. आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. आपके कंपीटीटर्स और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. लेकिन किसी भी चुनौती में जीत सिर्फ आपकी होगी. अन्य सहकर्मियों की सलाह काफी महत्वपूर्ण होगी. नया व्यवसाय अथवा व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी. ग्राहकों से बेहतर संबंध के बाद शुरू हो सकता है कोई नया प्रोजेक्ट.
Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल डिसीजन काफी महत्वपूर्ण होंगे. वित्तीय मामलों में आपकी सक्रियता से लाभ अर्जित करने का मौका मिलेगा. आपको धन अर्जित करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे. आय के स्रोत बढ़ेंगे. एक साथ कई जगह से धन लाभ होने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए ज्यादा जल्दबाजी न करें. सोच समझकर निर्णय करना आपके लिए हितकर होगा. सामाजिक दिखावे या अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए धन व्यर्थ ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण काफी जुनूनी रहेगा. स्पोर्ट से रिलेटेड कोई व्यक्ति आपको काफी प्रभावित कर सकता है. संबंधों में एक दूसरे के प्रति लगाव और रोमांस की एनर्जी एक्टिव रहेंगी, खुलकर बातचीत करें. अपनी समस्याओं को एक दूसरे के साथ साझा करें.बातचीत के दौरान गुस्सा और कठोर भाषा का प्रयोग ना करें. प्यार में एक दूसरे के ऊपर अधिकार की जगह भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आज आपके जीवन में जीवनसाथी का बेहतर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा. काफी उत्साह और लगन के साथ आज कोई बेहतर योजना बना सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.
Lucky Number / शुभ अंक: 3
Lucky Color / शुभ रंग: नारंगी
आज का उपाय: आज तंदूर से बनी 9 मीठी रोटी कुत्तों को खिलाएं. सुरु को ताम्रपात्र से जल अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं