Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.आज आपको अनुशासन और धैर्य के साथ प्रयास करने होंगे. कोई भी कार्य आपके लगातार प्रयास से ही सफल होगा. बेहतर स्ट्रेटजी के साथ आज कार्य करने से कामयाबी मिलेगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी की जा सकती है. उच्च अधिकारी आपके द्वारा की गई मेहनत और ईमानदारी से काफी प्रभावित होंगे.आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट किया जा सकता है. नई जिम्मेदारी आपके लिए बेहतर भविष्य के मौके के रूप में मिलेगी. नई नौकरी और इंटरव्यू में आज आपको मजबूत प्रयास करने होंगे, साथ ही धैर्य रखना होगा. आज आपके प्रयास आपको कुछ नया सिखाएंगे. कठिन से कठिन टास्क आपके द्वारा आज मेहनत और लगन से पूरा किया जा सकेगा. सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें. ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से दूरी बनाकर रखें.व्यवसाय में आज पुराने संबंध के माध्यम से डील फाइनल हो सकती है. नए व्यवसाय की शुरुआत और विस्तार करने के लिए आज योजनाएं तैयार करें.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पूर्व में की गई कोई पॉलिसी अथवा इन्वेस्टमेंट के माध्यम से रिटर्न के रूप में लाभ होने की संभावना है. गाड़ियों के मेंटेनेंस और ऑफिस एवं बिजनेस में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है. अनुशासन में रहकर आज फाइनेंशियल कमिटमेंट करें. किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी करें. लाभ और हानि का असेसमेंट करने के बाद ही पैसा लगाए. भावनाओं में आकर निवेश न करें.इन्वेस्टमेंट में लॉन्ग टर्म के लिए स्कीम लाभदायक रहेगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का भरोसा करें.रिश्तो की गंभीरता को समझें एवं एक दूसरे का सम्मान करें. पहले से चले आ रहे विवाद आज बातचीत के माध्यम से खत्म करने का प्रयास करें. जीवनसाथी के द्वारा आपके कार्यों में सहयोग किया जाएगा.विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सुरमई काला
आज का उपाय : आज किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों एवं नगर पालिका के जमादार को चाय एवं तंबाकू दें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं