भारतीय मूल के कनिष्क नारायण को ब्रिटेन में एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर नियुक्त किया है. नारायण इससे पहले कीर स्टारमर की सरकार में भी सितंबर 2025 से इसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे नई बर्नहैम सरकार में बरकरार रखा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये एआई मिनिस्टर की पोस्ट क्या होती है और इस पर रहकर कनिष्क नारायण क्या काम करते हैं.
ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई और स्टैनफोर्ड से MBA
कनिष्क नारायण का जन्म भारत के बिहार में हुआ था. नारायण अपने परिवार के साथ 12 साल की उम्र में ब्रिटेन के वेल्स (Cardiff) में शिफ्ट हो गया था. यहां उन्होंने उन्होंने ब्रिटेन के कैथेज हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की.
क्या काम करते हैं AI मिनिस्टर?
ब्रिटेन में एआई मिनिस्टर का पद बनाया गया है, जिस पद पर कनिष्क नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गीई है. इनका काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश को आगे लेकर जाना और इससे जुड़े खतरों को पहले से ही भांपना है. डेटा ब्रीच से लेकर नेशनल सिक्योरिटी और बाकी मामलों को भी एआई के खतरे से दूर रखने काम एआई मिनिस्टर का है. नारायण इस पद पर फिट बैठते हैं और उन्होंने कई ऐसी चीजों पर काम किया है, जो देश के लिए बेहद जरूरी हैं. यही वजह है कि अब नई सरकार में भी उन्हें यही जिम्मेदारी मिली है.
2024 में रचा था इतिहास
कनिष्क नारायण ने साल 2024 में राजनीति में कदम रखा और वेल्स की 'वेले ऑफ ग्लैमर्गन' सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर सांसद का चुनाव जीत गए. इस जीत के साथ वे वेल्स से सांसद बनने वाले पहले अल्पसंख्यक नेता बन गए. चुने जाने के बाद नारायण ने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग में संसदीय निजी सचिव के रूप में भी काम किया.
ये भी पढ़ें - कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि? इस यूनिवर्सिटी से ली है डिग्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं