Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपको अनुशासन में रहकर अपने ज्ञान का भरपूर प्रयोग करना होगा. इससे करियर में अप्रत्याशित वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आपकी कार्य प्रणाली में गंभीरता बढ़ेगी.किसी महत्वपूर्ण कार्य में आप बेहतर तरीके से परफॉर्म करेंगे. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ संकेत प्राप्त होंगे. एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट,अथॉरिटी और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है.आपके अनुभव और बेहतरीन सुझाव उच्च अधिकारियों के द्वारा अमल में लाए जाएंगे. आज आपको बेहतर तरीके से समय का सदुपयोग करना है. व्यवसाय में लाभ के कई बड़े-बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. पुराने व्यावसायिक संबंधों से किसी बेहतरीन डील की उम्मीद है. कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें. अपने अनुभव का पूरा प्रयोग करें.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपके द्वारा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर है.लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करके बेहतर लाभ कमाया जा सकता है. ज्यादा मुनाफा या पैसा डबल वाली स्कीम में निवेश करना घातक सिद्ध होगा.खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा. किसी धार्मिक आयोजन में आपका धन खर्च होने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज विवाह योग्य जातकों के विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. पार्टनर और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गंभीरता और आपसी समझ में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के द्वारा आपका पूरा सहयोग किया जाएगा. किसी धार्मिक आयोजन अथवा ट्रैवलिंग के दौरान नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. लव मैरिज के प्रयास आज परिवार में बातचीत के माध्यम से सफल होने की संभावना है. जीवनसाथी और परिजनों के अलावा अन्य लोगों की भावनाओं का सम्मान करें. बातचीत में किसी भी प्रकार का अहंकार रिश्तो को खराब करेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज गए एवं बंदरों को खाने के लिए केले का फल डालें. मस्तक और नाभि पर केसर अथवा हल्दी का तिलक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं